सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Tiger Skin, Gold Jewellery, and Assets Worth Crores Seized from Tribal Welfare Officer’s Home in Jabalpur MP

MP News: टाइगर की खाल, महंगी शराब, लाखों का कैश, करोड़ों की संपत्ति और गहने; ये सरकारी अफसर निकला धनकुबेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार

ईओडब्ल्यू ने आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त के घर से टाइगर की खाल, 18.41 लाख के जेवर, लाखों की नकदी, महंगी शराब और करोड़ों की संपत्ति बरामद की। आरोपी पर वन्य प्राणी और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Tiger Skin, Gold Jewellery, and Assets Worth Crores Seized from Tribal Welfare Officer’s Home in Jabalpur MP
अजाक विभाग के उपायुक्त जगदीश प्रसाद सरवटे के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान अजाक विभाग के उपायुक्त के अधारताल स्थित पैतृक घर में तलाशी के दौरान एक टाइगर की खाल मिली है। इसके अलावा बैंक लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं। सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को सागर स्थित शासकीय आवास में दबिश दी थी। वन विभाग ने टाइगर की खाल जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


ईओडब्ल्यू डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामीके अनुसार, आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त जगदीश प्रसाद सरवटे के अधारताल स्थित पैतृक मकान में गत रात तलाशी के दौरान एक टाइगर की खाल मिली थी, जिसकी लंबाई 5 फीट 5 इंच और चौड़ाई 5 फीट 3 इंच है। टाइगर की खाल मिलने की जानकारी वन विभाग को दी गई थी। आरोपी और उसकी मां के नाम पर बैंक में संचालित संयुक्त लॉकर से 18 लाख 41 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पैतृक निवास से मिली संपत्ति की रजिस्ट्री का मूल्य 45 लाख 53 हजार रुपये है। साथ ही, पैतृक निवास से करीब 19 लाख नकद और सागर स्थित शासकीय आवास से 2 लाख 80 हजार का सामान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




32 संपत्तियों के दस्तावेज मिले
दरअसल, ईओडब्ल्यू की तीन टीमों ने बीते दिन आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त जगदीश प्रसाद सरवटे के जबलपुर के शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास, अधारताल स्थित निजी आवास और भोपाल के बाग मुगलिया स्थित निजी आवास में दबिश दी थी। इस दौरान ईओडब्ल्यू को नकदी, सामान, वाहन, निवेश और 32 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।  

ये भी पढ़ें:   पांच साल तक 'छानी खाक', हाथों में पड़े छाले, अब दंपति को एक साथ मिले आठ हीरे बना देंगे लखपति

संपत्तियों का मूल्यांकन बाकी
जानकारी के अनुसार, मां के नाम दर्ज दस अचल संपत्तियों का मूल्यांकन अभी नहीं हो पाया है। वहीं, भोपाल के कोरलवुड स्थित फ्लैट की तलाशी कब्जाधारी की अनुपस्थिति के कारण नहीं की जा सकी है। अब तक आरोपी के पास से कुल 6 करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। निवेश से संबंधित दस्तावेजों की जांच अभी शेष है। ईओडब्ल्यू को शासकीय आवास की तलाशी के दौरान 1 लाख 8 हजार रुपये मूल्य की 56 महंगी शराब की बोतलें भी मिली हैं। इस पर गोरखपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में गुम, भगदड़ में खोया, अब तक नहीं मिला, पत्नी बोली- UP पुलिस नहीं सुन रही; योगीजी मेरा सुहाग तलाश दो

टाइगर की खाल 30-40 साल पुरानी  
डीएफओ ऋषि मिश्रा के अनुसार, बरामद की गई टाइगर की खाल लगभग 30 से 40 साल पुरानी प्रतीत होती है। आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर खाल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि टाइगर की उम्र और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  'क्या दिन थे, मैं नहीं जी पा रही',  इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव; दो दिन पहले पति ने दी थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed