{"_id":"65f40233393aaebf5600e448","slug":"jyotiraditya-scindia-requested-cm-mohan-yadav-to-open-an-agricultural-college-in-guna-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने फिर दिखाई अपनी ताकत, सीएम से अनुरोध कर गुना में खुलवाया कृषि महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने फिर दिखाई अपनी ताकत, सीएम से अनुरोध कर गुना में खुलवाया कृषि महाविद्यालय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मार्च को कृषि महाविद्यालय शुभारंभ कर जनता को समर्पित कर दिया गया। इसे लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनते ही अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ समय से गुना में कृषि महाविद्यालय की मांग चल रही थी, इसके लिए सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने फरवरी में स्वीकृति दी थी और 14 मार्च को इसका शुभारंभ कर जनता को समर्पित कर दिया गया।
Trending Videos
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चार बार गुना से सांसद रह चुके हैं और 2024 लोकसभा चुनाव में गुना क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया है। बीते कुछ दिनों में 7 मुख्य ट्रेनों का स्टॉपेज भी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर करवाया है। 15 मार्च को वह शिवपुरी में रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे जनता को बहुत लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X