{"_id":"645b6ed466e6838b6d02cab5","slug":"kantilal-bhuria-controversial-statement-in-ratlam-said-if-congress-government-comes-will-ban-bajrang-dal-in-mp-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस की सरकार आई तो एमपी में भी बजरंग दल पर लगेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस की सरकार आई तो एमपी में भी बजरंग दल पर लगेगा प्रतिबंध
Wed, 10 May 2023 03:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 03:45 PM IST
सार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने रतलाम में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांंग्रेस की सरकार आती है तो मध्यप्रदेश में भी बजरंग दल पर बैन लगाएंगे।
विज्ञापन
कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मुद्दे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान सामने आया है। रतलाम आए भूरिया ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो यहां भी बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में मंगलवार को रतलाम आये मध्यप्रदेश कांग्रेस के आदिवासी नेता, पूर्व सांसद और वर्तमान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा बजरंगदल को लेकर दिए गए बयान के बाद देर शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध अलग तरीके से जताया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।