सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: Jabalpur IG expelled four policemen from Katni district.

MP News: जबलपुर IG का एक्शन, कटनी के चार पुलिसकर्मी जिले से बाहर, इन अवैध गतिविधियों के शक में हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 13 Oct 2025 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

इन पर अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और पुलिस की छवि धूमिल करने का शक है। यह कार्रवाई हाल ही में सिवनी में हुए करोड़ों के लूटकांड और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबार से जुड़ी है।

MP News: Jabalpur IG expelled four policemen from Katni district.
चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर रेंज के आईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी जिले के चार पुलिसकर्मियों को जिले से बाहर किया है। साइबर सेल से लेकर थानों तक पदस्थ रहे इन चारों पर अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और पुलिस की छवि धूमिल करने की आशंका जताई गई है। आईजी प्रमोद वर्मा ने जिन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से जिले से बाहर किया है, उनमें राजेंद्र अंकित ऊईके, प्रशांत विश्वकर्मा, रविंद्र दुबे और शिव पटेल शामिल हैं।
Trending Videos


सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई हाल ही में सिवनी में हुए करोड़ों के लूटकांड और ऑनलाइन सट्टा कारोबार के कनेक्शन के चलते की गई है, जिसकी गूंज अब कटनी तक पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में कटनी की रहने वाली और सिवनी की तत्कालीन सीएसपी पूजा पांडे का नाम भी चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये कैसा सम्मान: पंचायत में पैर धुलवाकर वही पानी युवक को पिलाया! गुरु-शिष्य के रिश्ते पर मचा बवाल, दो गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कटनी से करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपये की रकम क्रिकेट सट्टा की बताई जा रही है, जिसे हवाला कारोबारियों द्वारा कटनी से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। जिसकी मुखबिरी कटनी से हुई थी। इसी का फ़ायदा उठाते हुए सिवनी में पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के सिवनी पहुंचते ही रेकी करते हुए करीब डेढ़ करोड़ की रकम लूट कर ली थी। जबलपुर आईजी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी कई पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। फिलहाल पूरी कार्रवाई से कटनी पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed