Khandwa News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद थाने में हंगामा, आरोपी गिरफ्तार, 47 पर मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने खंडवा में माहौल गरमा दिया। पैगम्बर साहब पर टिप्पणी से नाराज लोगों ने मोघट थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विस्तार
सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर गुरुवार देर शाम शहर में जमकर हंगामा हो गया। पैगम्बर साहब पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज मुस्लिम युवक मोघट थाने पर एकत्र हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन प्रदर्शन कर रहे युवक यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और उसका जुलूस निकालने की मांग भी की।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद थाना परिसर में हंगामा करने के मामले में 22 नामजद और 25 अज्ञात लोगों सहित कुल 47 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्रभाकर शिंदे नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से पैगम्बर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय के युवाओं में आक्रोश फैल गया। इसी को लेकर सिंघाड़ तलाई निवासी मुजाहिद कुरेशी ने मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: गेहूं खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम डॉ. यादव बोले- बेहतर परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में
पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत प्रभाकर शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोगों की भीड़ ने थाना परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गई।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। सूचना मिलते ही कोतवाली और पदमनगर थाना पुलिस के साथ रिजर्व बल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद एएसपी, सीएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
47 आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने के आरोप में 22 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, हथियार लेकर बलवा करने, शासकीय कर्मचारियों को चोट पहुंचाने और रास्ता रोकने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत है और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X