{"_id":"69a5a0a019d62503ae0b6145","slug":"husband-kills-wife-due-to-suspicion-her-character-then-commits-suicide-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4010506-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: चरित्र शंका में कर दी पत्नी की हत्या, फिर पुलिस के खौफ में हत्यारे पति ने भी की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: चरित्र शंका में कर दी पत्नी की हत्या, फिर पुलिस के खौफ में हत्यारे पति ने भी की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:21 PM IST
खंडवा जिले के हरसूद थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचल में एक पति द्वारा ही अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यही नहीं, चरित्र शंका में की गई महिला की हत्या के बाद आरोपी पति भी चैन से सो नहीं सका, और रात भर वह इसी दुख में रहा। इसके बाद पुलिस के डर और प्रायश्चित की आग में झुलसते हुए उसने खुद भी ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। इधर महिला की हत्या के मामले में उसके पति को तलाश रही पुलिस अब आरोपी की मौत हो जाने के बाद आगे की जांच में जुटी हुई है।
नाले किनारे मिली थी महिला की लाश
इधर इस मामले की जानकारी देते हुए खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया कि रविवार दोपहर हरसूद थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम दमदमा में फूलवती नाम की एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं, और गांव के बाहर एक नाले के पास उसे मारकर फेंका गया है। प्रारंभिक जांच में मालूम चला था कि महिला के पति के द्वारा ही अपनी पत्नी के साथ चरित्र शंका के चलते मारपीट की गई थी। इसके बाद उसकी हत्या करके उसके शव को वहां फेंका गया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस मृतक महिला के आरोपी पति की तलाश में थी।
हत्यारे पति ने ट्रेन के सामने की आत्महत्या
डीआईजी राय ने बताया कि सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष की लाश पड़ी होने की जानकारी पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के हाथ पर रामकुमार लोहार नाम खुदा हुआ था। साथ ही उसके परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने इसी नाम से शव की पहचान की। जांच में मालूम चला कि यह वही महिला फूलवती का पति है, और इसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। चूंकि महिला की मौत के मामले में हत्या से जुड़ा एक प्रकरण हरसूद थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी पति की भी मौत हो जाने के चलते फिलहाल पुलिस अब सभी तथ्यों को लेकर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।