सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   dhar mass wedding cm mohan yadav kanjydan yojana mohankheda parna mahotsav news

MP: धार में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया सामूहिक विवाह में आशीर्वाद, मोहनखेड़ा में गूंजा आध्यात्मिक संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के ग्राम सिरसोदिया में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया और विवाह को भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र संस्कार बताया।

dhar mass wedding cm mohan yadav kanjydan yojana mohankheda parna mahotsav news
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदिवासी बाहुल्य जिले के ग्राम सिरसोदिया में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवदंपतियों को आशीर्वाद देने पहुंचे। उन्होंने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा की और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र संस्कार है, जिसे 16 संस्कारों में “पाणिग्रहण संस्कार” के रूप में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब परिवारों की चिंता को दूर कर रही है, ताकि बेटियों की शादी बोझ नहीं बल्कि वरदान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के पुत्र के विवाह में भी पहुंचे सीएम, की सराहना

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में क्षेत्रीय भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर के पुत्र का विवाह भी संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और विधायक ठाकुर के इस निर्णय की प्रशंसा की।
धार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मोहनखेड़ा महातीर्थ भी पहुंचे, जहां आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) का आयोजन गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीब परिवारों के लिए संबल का प्रतीक हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

मोहनखेड़ा में 550 से अधिक तपस्वियों का पारणा संपन्न

मोहनखेड़ा महातीर्थ पर वर्षीतप पारणा महोत्सव में 550 से अधिक तपस्वियों का पारणा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जीवन में सूर्य के समान मार्गदर्शक होते हैं, जो सही-गलत का अंतर समझाते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सामाजिक चेतना और विकास के लिए कार्य कर रही है। गौशालाओं में प्रति गाय अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया है। प्राकृतिक कृषि और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास भी जारी हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा


गुरु और सनातन संस्कृति पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन में गुरु सूर्य के समान होते हैं जो मार्गदर्शन करते हैं। सरकार भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जीवन का असली आनंद देने में है, न कि केवल पाने में। गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज ने मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि धर्म के प्रति जागृति ही ऐसे आयोजनों की प्रेरणा है। उन्होंने प्रदेश सेवा के लिए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। ग्राम सिरसोदिया में हेलीपैड पर विधायक कालूसिंह ठाकुर, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में थोड़ी देरी से पहुंचे, लेकिन पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed