सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   BJP leader hitting Thar and trying to make accident mother and son died three injured

खंडवा में प्रेम-प्रसंग बनी खून की वजह: सड़क हादसे की आड़ में रची गई हत्या की साजिश; आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

खंडवा में एकतरफा प्रेम-प्रसंग में कथित साजिश का खुलासा हुआ है, जहां सड़क हादसे की आड़ में युवती के परिवार को निशाना बनाया गया। पुलिस ने जांच में मामला उजागर कर आरोपी  कथित भाजपा नेता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

BJP leader hitting Thar and trying to make accident mother and son died three injured
हत्या आरोपी कथित भाजपा नेता लवकुश पुलिस के चंगुल में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खंडवा में एक तरफा प्रेम-प्रसंग में कथित भाजपा नेता ने अपनी प्रेमिका सहित उसके पूरे परिवार को जान से मारकर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की। दो कारों के बीच हुई टक्कर की इस साजिश में बलेनो कार सवार युवती की मां और एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। तो वहीं, युवती और उसके दूसरे भाई सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है।
Trending Videos


अब घटना के दो दिन बाद मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी भाजपा नेता पर अपनी थार कार से जानबूझकर दो बार टक्कर मार कर, युवती के परिवार को जान से मारने की कोशिश और दो लोगों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पहले इस खौफनाक साजिश को हादसा दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस की जांच में खौफनाक साजिश उजागर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल यह पूरी घटना गुरुवार की है, जब बलेनो कार में सवार सौरभ अपनी मां सुमन बाई, भाई-बहन और साले के साथ मूंदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ब्लैक थार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी मां सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार सारिका, रविंद्र राठौर और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी इलाज जारी है।

जांच में खुला प्रेम-प्रसंग का राज
हादसे की पुलिस जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि, थार वाहन का चालक सनावद निवासी लवकुश है, जोकि भाजपा से जुड़ा सक्रिय नेता है। लगभग 45 वर्षीय लवकुश शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। लवकुश का घायल हुई युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवती की 21 अप्रैल को किसी अन्य जगह शादी तय हो चुकी थी। इसी बात से नाराज आरोपी ने युवती के परिवार को ही रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

ये भी पढ़ें- MP: भोजशाला सर्वे रिपोर्ट पर बहस तेज, कोर्ट ने सभी पक्षों को दिया अवसर; एएसआई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

जब युवती का परिवार शादी की खरीदारी करने जा रहा था, तब सामने से आकर उनकी कार को एक नही बल्कि दो-दो बार जोरदार टक्कर मार दी। शुरुआत में इसे हादसा माना गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, तो वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए थे । हालांकि जांच के दौरान हादसे के दो दिन बाद मामले का खुलासा हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है ।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed