सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Ujjain News Crime mahidpur-bike-accident-dispute-stone-pelting-police-injured-ujjain-mp-news

उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

महिदपुर में दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचकर हिंसक हो गया। पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए, पुलिस ने कई आरोपियों पर केस दर्ज किया। बड़ा सवाल यह है कि पथराव के लिए किसने भीड़ को उकसाया?

Ujjain News Crime mahidpur-bike-accident-dispute-stone-pelting-police-injured-ujjain-mp-news
मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन के महिदपुर रोड स्थित गोगापुर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामला थाने तक पहुंचा, जहां पथराव में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे गोगापुर में दो बाइक आपस में टकरा गईं। एक बाइक पर शिकारीखेड़ा के महिला और पुरुष सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर अन्य लोग सवार थे। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। इसी दौरान बंजारा समाज के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोरवाल धर्मशाला के बाहर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष महिदपुर थाना पहुंचे। यहां एक पक्ष के लोग थाना परिसर के पास स्थित पोरवाल धर्मशाला के बाहर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे।

कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। महिदपुर एसडीओपी जेडेन लिंगजेरपा के अनुसार, जब विवाद दोबारा बढ़ा तो थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर, एएसआई सुरेशचंद्र सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी सहित अन्य पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर के सिर और आंख के पास पत्थर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसआई सोनगरा को पीठ और हाथ में, प्रधान आरक्षक समरथलाल को हाथ में तथा आरक्षक मदन पग्गी को पीठ पर चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- खंडवा में प्रेम-प्रसंग बनी खून की वजह: सड़क हादसे की आड़ में रची गई हत्या की साजिश; आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया
घटना के बाद आरक्षक मदन पग्गी की शिकायत पर पुलिस ने रतन बंजारा, भारत बंजारा, सरदार बंजारा, तूफान बंजारा, हाकम बंजारा, वकील बंजारा, गीताबाई बंजारा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed