सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Omkareshwar News Narmada Parikrama concludes: Chief Minister Mohan Yadav to reach Morakka, administrat

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेटे-बहू की नर्मदा परिक्रमा के समापन में होंगे शामिल, प्रशासन अलर्ट मोड पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Dec 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू डॉ. इशिता यादव की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के समापन अवसर पर खंडवा जिले के मोरटक्का स्थित खेड़ीघाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Khandwa Omkareshwar News Narmada Parikrama concludes: Chief Minister Mohan Yadav to reach Morakka, administrat
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मोरटक्का नर्मदा तट पर तैयारियां तेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अपने छोटे पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव एवं बहू डॉ. इशिता यादव की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के समापन अवसर पर खंडवा जिले के मोरटक्का स्थित खेड़ीघाट नर्मदा तट पहुंचेंगे।

Trending Videos

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खंडवा–इंदौर–इच्छापुर सड़क मार्ग से लगे खेड़ीघाट क्षेत्र में अस्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही नर्मदा घाटों की विशेष सफाई कराई गई है। जहां पहले घाटों पर गंदगी नजर आती थी, वहां अब प्रशासनिक सक्रियता के चलते साफ-सुथरा वातावरण दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में मोरटक्का पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात मोरटक्का पहुंचेंगे। बुधवार को कलेक्टर काशीराम बडोले, पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मोरटक्का पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। ग्राम पंचायत को साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

संत विवेक महाराज भी रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुरु संत विवेक महाराज के भी देर रात मोरटक्का पहुंचने की सूचना है। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए अतिथियों की सुरक्षा, आवागमन और ठहराव की पृथक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू डॉ. इशिता यादव ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा की शुरुआत ओंकारेश्वर से की थी। नवदंपति ने यह यात्रा चार पहिया वाहन के माध्यम से पूरी की। गुरुवार को उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा विधिवत रूप से संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें- Indore: मास्क लगाकर मुख्यमंत्री मिले मरीजों से, मंत्री विजयवर्गीय दिनभर बैठे रहे सोफे पर

विवाह के बाद निकले थे नर्मदा यात्रा पर
गौरतलब है कि 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन जिले की डॉ. इशिता के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के 21 दिन बाद ही नवदंपति नर्मदा परिक्रमा पर निकल पड़े थे, जो अब अपने अंतिम पड़ाव मोरटक्का पहुंच रही है।

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ओंकारेश्वर-मोरटक्का मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed