सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   omkareshwar-bhutadi-amavasya-gudi-padwa-arrangements-narmada-water-level-traffic-restriction-mp-news

भूतड़ी अमावस्या: ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जलप्रवाह को नियमित और स्थिर बनाने पर जोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

भूतड़ी अमावस्या और गुड़ी पड़वा पर ओंकारेश्वर सहित नर्मदा तटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। 18-19 मार्च को जलस्तर नियंत्रित रखने और सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

omkareshwar-bhutadi-amavasya-gudi-padwa-arrangements-narmada-water-level-traffic-restriction-mp-news
नर्मदा कावेरी संगम घाट पर आस्था का सैलाब नर्मदा में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भूतड़ी अमावस्या और गुड़ी पड़वा जैसे प्रमुख पर्वों के अवसर पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर सहित नर्मदा तट के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।

Trending Videos

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 18 मार्च से 19 मार्च तक नर्मदा नदी में जलप्रवाह को नियमित और स्थिर बनाए रखा जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक जलस्तर एक समान रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। इसके लिए अधिकतम 3 टरबाइन संचालित की जाएंगी, जबकि रात्रि में विद्युत मांग कम होने पर आवश्यकता अनुसार टरबाइनों की संख्या घटाई भी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि इन पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर और महेश्वर पहुंचकर नर्मदा स्नान के साथ-साथ ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करते हैं। स्नान उपरांत घाटों पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की परंपरा के चलते घाटों पर अत्यधिक भीड़ रहती है, जिसे देखते हुए यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानें कब तक प्रभावी रहेगा प्रतिबंध?
वहीं, दूसरी ओर, श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए खंडवा-इंदौर (इंदौर-इच्छापुर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर 18 से 19 मार्च तक भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 18 मार्च सुबह 6 बजे से लागू होकर 19 मार्च की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रतिबंध के दौरान बुरहानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन देशगांव से खरगोन, कसरावद, खलघाट, महू होते हुए इंदौर की ओर भेजे जाएंगे। इसी प्रकार इंदौर से आने वाले भारी वाहन महू, खलघाट, कसरावद, खरगोन होते हुए भीकनगांव मार्ग से देशगांव होकर खंडवा-बुरहानपुर की ओर आवागमन करेंगे।


ये भी पढ़ें- Delhi Fire: बच्चों को पहली मंजिल से फेंका, आग और धुएं से नौ लोगों की मौत; दिल्ली अग्निकांड की भयावह तस्वीरें

यहां आस्था और व्यवस्था दोनों का दिख रहा संतुल
हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। इनमें दुग्ध वाहन, नगर निगम, पुलिस, फायर ब्रिगेड, जल टैंकर, आर्मी, विद्युत कंपनी, एलपीजी एवं पेट्रोलियम परिवहन, सब्जी वाहन तथा यात्री बसें शामिल हैं। प्रशासन द्वारा की गई ये व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई हैं, जिससे पर्व के दौरान ओंकारेश्वर में आस्था और व्यवस्था दोनों का संतुलन बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed