{"_id":"69b026a63650211882021837","slug":"omkareshwar-news-dadaguru-s-narmada-parikrama-yatra-concludes-in-omkareshwar-cm-participates-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar News: ओंकारेश्वर में दादागुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा का समापन, सीएम सहित कई मंत्री हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar News: ओंकारेश्वर में दादागुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा का समापन, सीएम सहित कई मंत्री हुए शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: Dinesh Sharma
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार
ओंकारेश्वर में दादा गुरु की चौथी नर्मदा परिक्रमा यात्रा का समापन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ममलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
ओंकारेश्वर में दादा गुरु के साथ सीएम मोहन यादव और मंत्री प्रहलाद पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पवित्र ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में दादा गुरु की चौथी नर्मदा यात्रा का समापन मंगलवार को गहन श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर स्थित प्राचीन एवं पवित्र ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान ममलेश्वर का अभिषेक किया। उन्होंने भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल और दादा गुरु ने गजानन आश्रम से ममलेश्वर मंदिर तक मां नर्मदा के जल से भरा कलश लेकर पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदे हर और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करती रही।
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम की दोस्ती प्यार में बदली, फिर शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने सुसाइड नोट लिख दे दी जान
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मां नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की आस्था, संस्कृति और जीवनधारा है। नर्मदा परिक्रमा जैसी पवित्र यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नर्मदा यात्रा के समापन अवसर पर ओंकारेश्वर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, दर्शन-पूजन और संतों के आशीर्वचन का क्रम चलता रहा। इससे संपूर्ण तीर्थनगरी में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दिया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X