सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar News: Dispute between Omkareshwar shopkeepers and devotees from Haryana

Omkareshwar News: ओंकारेश्वर के दुकानदारों और हरियाणा के श्रद्धालुओं के बीच विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: Dinesh Sharma Updated Wed, 03 Jun 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

ओंकारेश्वर में हरियाणा से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच सामान लेने में हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

Omkareshwar News: Dispute between Omkareshwar shopkeepers and devotees from Haryana
ओंकारेश्वर में दुकानदारों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार रात श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिससे तीर्थनगरी में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।




जानकारी के अनुसार हरियाणा से लगभग 15 युवक मां नर्मदा स्नान दर्शन करने एवं भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचे थे। युवकों ने मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से पूजा सामग्री एवं  खरीदी तथा अपना सामान दुकान पर रखकर दर्शन के लिए चले गए। दुकानदार के अनुसार युवकों ने शीघ्र लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक वे वापस नहीं आए। बताया जाता है कि रात्रि लगभग 10 बजे जब दुकान बंद करने का समय हो गया तो दुकानदार युवकों की तलाश में निकला। खोजबीन करने पर वे एक होटल में भोजन करते मिले। दुकानदार ने उनसे दुकान पर रखा सामान ले जाने का आग्रह किया, क्योंकि वह दुकान बंद करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में तब्दील हुई कहासुनी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और हरियाणा से आए युवकों तथा दुकानदारों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। जैसे ही अन्य दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग कराया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- मेट्रो के अंडरग्राउंट रुट के लिए एयरपोर्ट एरिया में हुई ब्लास्टिंग,पथरीली जमीन से खुदाई में मुश्किल

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत
घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद यह मामला व्यापक चर्चा का विषय बन गया। हालांकि जानकारी के अनुसार घटना के बाद हरियाणा से आए युवक वापस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। न तो उनकी ओर से और न ही दुकानदारों की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

पहले भी हो चुके विवाद
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मंदिर कर्मचारियों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी। उस मामले में खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया था। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओंकारेश्वर जैसी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाली धार्मिक नगरी में इस प्रकार की घटनाएं तीर्थयात्रियों के मन में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न करती हैं। यदि दोनों पक्ष संयम और समझदारी से काम लेते तो विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था।

पुलिस के लिए चुनौती
सूत्रों के अनुसार पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि बाहरी राज्य से आए युवक वापस लौट चुके हैं, इसलिए उनकी पहचान और आगे की कार्रवाई प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed