{"_id":"6a1d949e764f77418a0338c8","slug":"dust-storm-wreaks-havoc-in-khandwa-uprooting-trees-in-several-areas-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4347819-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa Weather: तेज धूल भरी आंधी ने मचाया हड़कंप, कई इलाकों में टूटे पेड़, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa Weather: तेज धूल भरी आंधी ने मचाया हड़कंप, कई इलाकों में टूटे पेड़, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 09:29 PM IST
Link Copied
खंडवा और आसपास के इलाकों में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच अचानक आसमान में धूल का गुबार छा गया, और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र तेज आंधी और धूल के आगोश में समा गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और कुछ इलाकों में इससे भी तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इस अचानक आए धूल भरे बवंडर से शहर के कई हिस्सों में भारी नुकसान भी देखने को मिला है। शहर के कई इलाकों में पेड़ टूटने की जानकारी भी सामने आई है। कई जगहों पर तो तारों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई।
खंडवा में सोमवार को अचानक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला। शाम करीब 6:00 बजे शुरू हुई तेज बारिश से अचानक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आम लोग बारिश से बचने को इधर उधर भागते दिखाई दिए तो वहीं इस दौरान आसमान पर काले घने बादलों का साया दिखाई दिया। यही नहीं इसके साथ ही तेज चमक और आवाज के साथ बिजली भी आसमान में कड़कती दिखाई दी। साथ ही तेज हवा आंधी के चलते पेड़ भी हवा के झोंकों में डोलते दिखाई दे रहे थे।
बता दें कि, पश्चिम विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यह स्थिति बनी है। आगामी कुछ घंटों में आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की भी संभावना है, जिससे तापमान में और भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस समय खंडवा सहित आस पास के क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर जारी है। निमाड़ का तापमान लगभग 44 डिग्री के आसपास रोजाना ही पहुंच रहा है। इसके चलते झुलसाने वाली गर्मी से आम जन परेशान थे। ऐसे में अचानक बदले मौसम के मिजाज से मौसम में भी ठंडक घुल गई। इससे जहां लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं कुछ लोग बारिश से बचने के इंतजाम भी करते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।