सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Handiakheda fire tragedy 19 families rendered homeless MP MLA visits village

खंडवा आगकांड: 19 परिवारों से मिले सांसद-विधायक, राहत सामग्री बांटकर दिया भरोसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 09:53 PM IST
Handiakheda fire tragedy 19 families rendered homeless MP MLA visits village

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंडियाखेड़ा में सोमवार शाम हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद बुधवार को खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पंधाना विधायक छाया मोरे पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

पलभर में राख हुई गृहस्थी
सोमवार शाम गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। हादसे में 19 परिवारों के मकान जलकर खाक हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और वर्षों की जमापूंजी भी आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा करीब 10 अन्य परिवारों को भी आंशिक नुकसान हुआ है।

हर संभव मदद का भरोसा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक छाया मोरे ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं, पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट भी वितरित किए गए।

पढ़ें: फर्जी किसानों के नाम पर 40 लाख की सरकारी राशि हड़पी, 9 लोगों पर एफआईआर हुई दर्ज

मुख्यमंत्री को दी गई जानकारी
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी गई थी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत एवं सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू किया गया।

गुड़ी क्षेत्र के लिए फायर ब्रिगेड की मांग
विधायक छाया मोरे ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आगजनी की घटना की जानकारी दी। प्रभावित परिवारों का सर्वे और रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका है तथा जल्द ही सहायता राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुड़ी क्षेत्र जिला मुख्यालय से काफी दूर स्थित है, जिसके कारण आग लगने जैसी आपात स्थितियों में फायर ब्रिगेड को पहुंचने में समय लगता है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लिए स्थायी फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी: एसआईआर के नाम पर लोगों को भ्रमित होने की नहीं जरूरत, घर-घर जाएंगे बीएलओ: साहिल गुप्ता, डीसी

03 Jun 2026

रोहतक: अग्रवाल समाज ने इनेलो के प्रति जाहिर किया रोष, प्रदर्शन की दी चेतावनी

03 Jun 2026

VIDEO: एमएलसी प्रत्याशी दानिश अली बोले- सपा लड़ रही शिक्षकों के हितों की लड़ाई

03 Jun 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में 12 घंटे के बाद रामगंगा नदी में मिला राजू का शव, एसडीआरएफ ने खोजा

03 Jun 2026

Karnal Bobby Murder Case: PGI रिपोर्ट से नया खुलासा, परिजनों ने स्थानीय डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

VIDEO: आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने मचाया कोहराम

03 Jun 2026

VIDEO: शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा, तोड़फोड़ कर पेटियों में लगाई आग

03 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: मिर्जापुर में जेनरेटर ऑपरेटर का मिला शव

03 Jun 2026

Chamba: नगर परिषद चंबा के 11 वार्डो में नवनिर्वाचित पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय चंबा में ली शपथ

03 Jun 2026

VIDEO: प्रीमियर लीग से चमकेंगे गांवों के क्रिकेट सितारे, 15 से 25 जून तक अंबेडकर स्टेडियम में होगा क्रिकेट का महासंग्राम

03 Jun 2026

Sirmour: ददाहू क्षेत्र में तीन खानों पर कार्यरत मजदूरों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

03 Jun 2026

बागेश्वर: 48 लाख की रॉयल्टी ने रोका मैग्नेसाइट कंपनी का ई-रवन्ना, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

03 Jun 2026

Video: नौणी में पर्यावरण दिवस पर बीएसआई आयोजित करेगा विशेष कार्यक्रम

03 Jun 2026

VIDEO: भविष्य ज्योति समारोह में जिलाधिकारी मनीष बंसल का प्रेरक संबोधन, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

03 Jun 2026

VIDEO: कीमतें कर दी कम, फिर भी सन्नाटा...18 साल से खाली पड़ी जूता प्रदर्शनी में नहीं मिल रहे खरीदार

03 Jun 2026

VIDEO: धान की नर्सरी से पहले बड़ी तैयारी, एत्मादपुर-किरावली को प्राथमिकता पर खाद आपूर्ति

03 Jun 2026

जनगणना-2027: डीसी बिलासपुर 15 जून तक खुद भरें परिवार का ब्योरा

03 Jun 2026

शोरूम मैनेजर हत्याकांड में पुलिस ने जारी किए आरोपियों के फोटो

03 Jun 2026

कानपुर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की दो टूक, अपराधियों पर होगा प्रहार, लापरवाही बरतने वाले अफसर नपेंगे

03 Jun 2026

Shahjahanpur: जर्जर सड़कों का निर्माण कराने की मांग, व्यापारियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

03 Jun 2026

Bilaspur: सुरभि ठाकुर बोलीं- जनता के विश्वास पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता

03 Jun 2026

Mandi: महाराष्ट्र की मंडियों में पहुंचा बल्ह व सुंदरनगर का प्लम, एचपी शिवा परियोजना ने दिलाई नई पहचान

03 Jun 2026

Video: जेडएसआई सोलन में आयोजित हुई जैव विविधता संरक्षण पर हैकाथॉन

03 Jun 2026

Video: झंडूता में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

03 Jun 2026

Video: चारबाग क्षेत्र के संकरे रास्तों में बने होटल बने खतरा, अग्नि सुरक्षा पर उठे सवाल

03 Jun 2026

मेरा गांव मेरी शान: गांव पाली में अमर उजाला ने आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं

Punjab Congress: पंजाब में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस की रणनीति तेज, नेतृत्व बदलाव पर मंथन

ड्राइवरों का सरकार को अल्टीमेटम, ग्रेड पे लागू नहीं हुई तो रैलियों का होगा घेराव

03 Jun 2026

प्रयागराज हत्याकांड - हत्या का खुलासा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को मीडिया के सामने किया पेश

03 Jun 2026

VIDEO : किसी के नाम का मीटर किसी और के यहां, मुख्य अभियंता ने कही ये बातें

03 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed