सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar News: Mother and two innocent sons lost their lives in Narmada

Omkareshwar News: मां और दो मासूम बेटों ने नर्मदा में गंवाई जान, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मोरटक्का नर्मदा पुल से एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। दो दिन चले सर्च अभियान के बाद शव बरामद हुए। महिला इंदौर निवासी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Omkareshwar News: Mother and two innocent sons lost their lives in Narmada
दो दिन की मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नर्मदा नदी के मोरटक्का पुल पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने दो दिन चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों शव बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos


मोरटक्का पुलिस चौकी प्रभारी लखन डाबर ने बताया कि मृतका की पहचान प्रियंका चौरसिया (35), निवासी रामकृष्ण कॉलोनी खजराना, इंदौर के रूप में हुई है। प्रियंका 11 दिसंबर को अपने चार बच्चों को लेकर बिना बताए घर से निकल गई थी। उसके पति सुंदरलाल चौरसिया, जो इंदौर में फल-फ्रूट का व्यवसाय करते हैं, ने पत्नी के नहीं लौटने पर खजराना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Omkareshwar News: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला, नर्मदा में नाव डूबी; आठ श्रद्धालु सुरक्षित

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका अपने बच्चों के साथ ओंकारेश्वर पहुंची थी, जहां उसने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए। इसके बाद वह इंदौर–खंडवा–इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल गोपाल मिडवे पहुंची, जहां बच्चों के साथ भोजन किया। भोजन के बाद वह पैदल नर्मदा पुल की ओर गई। इसी दौरान उसने अपने दो बड़े बच्चों को वापस भेज दिया और 6 वर्षीय आर्यन तथा 9 माह के चिकू को साथ लेकर पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी।

रविवार रात करीब 7.30 बजे महिला बच्चों के साथ पुल की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। दो बच्चों के लौटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। सोमवार सुबह 9 माह के चिकू का शव नर्मदा नदी में मिला। इसके बाद सर्च अभियान तेज किया गया। मंगलवार को कटार घाट के पास पहले महिला और फिर 6 वर्षीय आर्यन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पति सुंदरलाल चौरसिया ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और उन्हें इस घटना के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed