Khandwa News: खंडवा में अवैध शराब पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की अंग्रेजी शराब रोड रोलर से नष्ट
Khandwa News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जब्त शराब को लंबे समय तक थानों में रखना सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं होता। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका नष्टीकरण कर दिया जाता है। इससे मालखाने भी खाली होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की हरसूद थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब का नष्टीकरण किया। थाना परिसर के पीछे स्थित खुले मैदान में 1130 पेटी यानी 11,023.8 बल्क लीटर अवैध शराब पर रोड रोलर चलाकर उसे नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई थाना हरसूद के अपराध क्रमांक 193/2014 के तहत की गई। मामले में धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी, 34 भादवि तथा धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत शराब जब्त की गई थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 79 लाख 52 हजार 160 रुपये बताई गई है। सत्र न्यायालय हरसूद के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी खंडवा के निर्देश पर पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
नष्टीकरण प्रक्रिया के लिए विशेष समिति का गठन किया गया था। समिति में डिप्टी कलेक्टर खंडवा दिशा भगोरे, एसडीओपी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, एडीओ खंडवा अजय पाल, एडीओ मीणा, थाना प्रभारी किल्लौद विजय वर्मा और थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर शामिल रहे। सभी अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की गई।
पढ़ें: ट्विशा शर्मा के परिवार को अदालत से लगा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग खारिज
थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि वर्ष 2014 में दर्ज इस मामले में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी, जो लंबे समय से थाने के मालखाने में रखी हुई थी। न्यायालय से नष्टीकरण के आदेश मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नियमानुसार कार्रवाई की गई। पहले सभी पेटियों को खोला गया, फिर बोतलों को तोड़कर शराब जमीन पर फैलाई गई और उस पर रोड रोलर चलाया गया।
एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जब्त शराब को लंबे समय तक थानों में रखना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं होता। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका नष्टीकरण कर दिया जाता है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है और आगे भी ऐसे मामलों में जब्त शराब नष्ट की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X