सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Son kills mother for not giving him money for alcohol

खंडवा में कलयुगी बेटे का खौफनाक कांड: शराब पीने के लिए रुपये देने से मां ने किया मना, तो बेटे ने कर दी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

खंडवा के पंधाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से बांधकर काबू किया। पढ़ें  रूह को कंपा देने वाली वारदात की कहानी ?

Son kills mother for not giving him money for alcohol
मां की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शराबी बेटे ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। दरअसल, अपने बेटे की शराब की लत से परेशान मां ने जब उसे शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए, तब यह कलयुगी बेटा आगबबूला हो उठा। फिर गुस्से में आकर अपनी ही मां के सिर पर लगातार कई वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का कत्ल करने वाले इस आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला पंधाना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को घटित हुआ है। ग्राम पंचायत राजगढ़ के पास अस्तरिया गांव में 50 वर्षीय चंदा बाई, पति लखन, की हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंचे पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने जब पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी उनका बड़ा बेटा शिवकरण (30) है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सतना में हंगामा: पथरी ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया किडनी निकालने का आरोप
विज्ञापन


लट्ठ से मार-मारकर मां को अचेत कर दिया
पुलिस ने बताया कि जब आोरपी शिवकरण को शराब की तलब उठी और उसने मां से शराब पीने और नए कपड़े लाने के लिए रुपये मांगे, तो मां ने साफ मना कर दिया। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। उसी वक्त उसने मां के सिर पर एक के बाद एक जानलेवा प्रहार करना शुरू कर दिया। लट्ठ से मार-मारकर मां को अचेत कर दिया। शरीर पर जख्म इतने गहरे थे कि चंदा बाई सहन नहीं कर पाईं और मौके पर ही दम तोड़ दीं। विवाद के दौरान हो रहे शोर को सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को रस्सियों से बांध दिया। हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी।


ये भी पढ़ें- Vidisha Crime: विदिशा में स्मैक गैंग का भंडाफोड़, 13 तस्कर गिरफ्तार; करोड़ों का माल किया गया जब्त

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आगे की प्रक्रिया की जा रही है। इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा कड़ी निंदा की जा रही है। समाज के लिए ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता पैदा करने वाली हैं। साथ ही शराब कैसे ग्रामीण अंचलों में बड़े विवाद और अपराधों की वजह बनती है? ये भी पता चल रहा है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed