सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Unable to find ambulance in omkareshwar patient was taken to hospital in bag

MP: नर्मदा में डूबने से बचा लेकिन सिस्टम से हारा श्रद्धालु, एंबुलेंस नहीं मिली तो झोली में ले गए अस्पताल; मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 06:23 PM IST
Unable to find ambulance in omkareshwar patient was taken to hospital in bag
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सोमवती अमावस्या के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने जिला प्रशासन के इंतजामों की कलई खोल कर रख दी है। दरअसल, यहां महाराष्ट्र के अमरावती से आए श्रद्धालु राहुल देशपांडे अचानक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। उन्हें आसपास नाव चला रहे नाविकों ने देखते ही लाइफ जैकेट और अन्य बचाव साधनों की मदद से पानी से बाहर निकाल लिया।

गंभीर हालत में नर्मदा से बाहर निकाला
फेफड़ों में अधिक पानी जाने के कारण श्रद्धालु राहुल की हालत गंभीर हो गई। ऐसे में वहां मौजूद उनके परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए नर्मदा घाटों के आसपास एंबुलेंस तलाशने लगे। लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां कोई एंबुलेंस या तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

एंबुलेंस नहीं मिली तो चादर की झोली बनाकर दौड़े परिजन
परिजनों के अनुसार, घाट से ऑटो स्टैंड भी काफी दूरी पर था। ऐसे में उन्हें खुद अपने परिजन को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने एक चादर की झोली बनाई और गंभीर हालत में राहुल को उसमें लिटाकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

चादर में मरीज को उठाकर ले जाते परिजन जब तीर्थ नगरी के बाजारों से होते हुए बस स्टैंड की ओर पहुंचे, तो हर कोई स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल उठाता नजर आया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल के परिजन उन्हें झोली में ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

ऑटो मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे लेकिन नहीं बची जान
कुछ दूरी तय करने के बाद परिजनों को एक ऑटो मिला, जिसमें किसी तरह राहुल को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया और सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण राहुल को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: 24,200 करोड़ रुपये की सौगात, इंदौर मेट्रो से लेकर स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं को मिली मंजूरी

घाटों पर एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधा की मांग तेज
घटना के बाद राहुल के परिजनों के साथ ही तीर्थ नगरी के स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रमुख धार्मिक स्थल होने के बावजूद घाटों पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उनका मानना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद राहुल की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोंडा में 27 दिन बाद खुले स्कूल, पहले दिन कक्षाएं रहीं सूनी

16 Jun 2026

VIDEO: जौनपुर में रास्ते के विवाद में रॉड से पीटकर बुजुर्ग की हत्या

16 Jun 2026

VIDEO: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

16 Jun 2026

हजरत इमाम हुसैन की याद में इमामबाड़ा स्टेट परिसर में पौधरोपण किया गया

16 Jun 2026

Video: लखनऊ में बम की सूचना देने वाले जैकी साहनी व एकलव्य को जीआरपी थाने ले जाया गया

16 Jun 2026
विज्ञापन

लखीमपुर सड़क हादसे में में सुल्तानपुर के दपंती व भांजी की मौत, मोहल्ले में शोक की लहर

16 Jun 2026

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 42वीं बैठक में पहुंचे सीएम नायब सैनी

विज्ञापन

जगराओं में महिला कोरियर कर्मी से होटल मालिक ने की मारपीट, सामने आया वीडियो

16 Jun 2026

Nuh: पहाड़ी रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

16 Jun 2026

Video: बलरामपुर में गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय विद्यालय

16 Jun 2026

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज का दावा, भगवंत मान की वायरल वीडियो असली

राष्ट्रीय पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

16 Jun 2026

मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

16 Jun 2026

Video: संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना बोले- 12 साल में बदली देश की तस्वीर, शायरी के अंदाज में गिनाईं उपलब्धियां

16 Jun 2026

VIDEO: गूगल मैप के भरोसे संकरी गली में घुसा ट्रक

16 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में नगरपालिका ने शॉपिंग कांप्लेक्स से हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों के काटे चालान

मोगा ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गुरभेज सिंह लोगों को गीतों से कर रहे जागरूक, मिला सम्मान

16 Jun 2026

Video: ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप

16 Jun 2026

कानपुर: तीन माह में ही धराशायी हुआ लाखों का नाला, घटिया निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा हंगामा

16 Jun 2026

कानपुर: बिठूर गंगा घाट की बदहाली, लाखों से बने वस्त्र परिवर्तन कक्षों में लटके ताले; श्रद्धालुओं में रोष

16 Jun 2026

Shimla: बैकलॉग भर्तियों की मांग को लेकर सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित बेरोजगार संघ का धरना, कुछ देर चक्का जाम

16 Jun 2026

लुधियाना का शास्त्री रेलवे फाटक रिपेयर वर्क के लिए चार दिन बंद

16 Jun 2026

Video: राम मंदिर दान प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी, बैंक कर्मियों समेत कई लोगों को किया तलब

16 Jun 2026

Video: अयोध्या में गर्मी की छुट्टी के बाद पहले ही दिन स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे, बदहाल सड़कें और गंदगी बनी वजह

16 Jun 2026

Video: दिल्ली की डबल डेकर बस में मिला 12.86 क्विंटल सड़ा पनीर, जम्मू में बड़ा खुलासा

16 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में होटल में जहर खाकर युवती ने दी जान, पुलिस ने गेट तोड़ निकाला शव

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, कई गांवों में छापेमारी

16 Jun 2026

जींद के जुलाना में 20 एमएम, जींद में 2.8 एमएम हुई बारिश, अधिकतम तापमान भी गिरकर आया नीचे

16 Jun 2026

Video: अयोध्या में धर्म सेना प्रमुख ने दी तहरीर, एफआईआर न दर्ज होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

16 Jun 2026

विकास पर मंथन; सर्किट हाउस एनेक्सी में दिशा समिति की बैठक, जनप्रतिनिधि एक मंच पर

16 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed