{"_id":"69aa96fdc4619942970d6566","slug":"khargone-news-stray-dogs-attack-woman-out-for-walk-locals-pelt-stones-to-rescue-her-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: घर से बाहर टहलने निकली महिला पर आवारा कुत्तों का हमला, लोगों ने पत्थर मारकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: घर से बाहर टहलने निकली महिला पर आवारा कुत्तों का हमला, लोगों ने पत्थर मारकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
बीटीआई रोड इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक सेवानिवृत्त महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया।
आवारा कुत्तों ने महिला पर किया हमला
विज्ञापन
विस्तार
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। बीटीआई रोड इलाके में टहलने निकली एक सेवानिवृत्त महिला पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता और साहस के कारण उनकी जान बच सकी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय प्रतिभा मोडक गुरुवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे पांच से छह आवारा कुत्तों ने अचानक उन्हें घेर लिया। महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही कुत्तों का झुंड चारों तरफ से उन पर झपट पड़ा।
घबराकर महिला ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उन्हें काट लिया और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। महिला के गिरते ही कुत्ते और आक्रामक हो गए और उन्हें घेरकर काटने लगे।
इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर इस घटना पर पड़ी। लोगों ने तुरंत दौड़कर हस्तक्षेप किया और कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर फेंके। काफी मशक्कत के बाद कुत्तों का झुंड वहां से भागा और महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया जा सका। यदि लोग समय पर नहीं पहुंचते तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी।
ये भी पढ़ें: Khandwa News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद थाने में हंगामा, आरोपी गिरफ्तार, 47 पर मामला दर्ज
कुत्तों के हमले में प्रतिभा मोडक के पैरों में कई जगह गहरे घाव हो गए और वे लहूलुहान हो गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें कॉलोनी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। साथ ही एंटीबायोटिक दवाइयों के साथ रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए गए।
डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर भय और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन नगर पालिका की ओर से इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
सीसीटीवी में कैद इस घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों के खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान खींचा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X