पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News: Village Shocked After Brutal Crime Against 7-Year-Old Girl; Two Accused Arrested

Khargone News: सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के बाद दहला गांव, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Thu, 07 May 2026 10:40 AM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 10:40 AM IST
सार

सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या कर शव को छिपाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Khargone News: Village Shocked After Brutal Crime Against 7-Year-Old Girl; Two Accused Arrested
मामले की जानकारी देतीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुंतला रुहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ऊन थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना को छिपाने के उद्देश्य से बालिका के शव को गांव के एक खलिहान में भूसे के ढेर में दबा दिया था।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुंतला रुहल के अनुसार बालिका शाम को घर से पास की दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर देर रात गांव के एक खलिहान में भूसे के नीचे बालिका का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore Water Crisis: ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी, घर पर पानी के लिए जूझ रहा परिवार, बोरिंग बंद; टैंकर ही सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, हत्या तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


गुरुवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए और ठोस कानून बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed