सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Bride Dies After Haldi Ceremony

Shocking: हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत, पहले होठों पर आई सूजन, फिर सांस लेने में होने लगी थी परेशानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

खरगोन में शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन राखी की हल्दी रस्म के बाद तबीयत बिगड़ गई। होंठों में सूजन और सांस लेने में दिक्कत के बाद उसे इंदौर ले जाया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो सका और रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

Bride Dies After Haldi Ceremony
खरगोन में हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की तबीयत इतनी बिगडी कि उसकी मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खरगोन जिले कसरावद से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और बधाई गीत गूंज रहे थे। उसी घर से कुछ घंटों बाद बेटी की अर्थी उठ गई। परिवार की बड़ी बेटी राखी की शादी खामखेड़ा निवासी दिगंबर नाथ के साथ तय हुई थी। घर में हल्दी सहित अन्य शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, लेकिन इसी दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना 25 अप्रैल को हुई थी।

Trending Videos


मृतका के पिता गजूनाथ के अनुसार हल्दी की रस्म के बाद राखी (22) के होंठों में सूजन आ गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। गले में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिवार उसे तुरंत खरगोन के जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार लाख का खर्चा बताया
गजूनाथ ने आरोप लगाया कि अस्पताल से एंबुलेंस मांगी गई, लेकिन उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। मजबूरी में परिवार को चार हजार रुपये खर्च कर निजी एंबुलेंस से इंदौर ले जाना पड़ा। इंदौर पहुंचने पर कुछ समय के लिए सूजन कम हुई, लेकिन बाद में फिर हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के लिए करीब चार लाख रुपये खर्च आने की बात कही। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इलाज नहीं करा सका और बेटी को वापस लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही राखी ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- दुल्हन को लग रही थी हल्दी, फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, जानें मामला

डोली की जगह घर से निकली अर्थी
जिस दिन घर में शादी का मंडप सजना था, उसी दिन बेटी की अर्थी उठने से पूरे परिवार और गली में शोक का माहौल है। मृतका की मां सीताबाई ने बताया कि राखी परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी और अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल के साथ पूरे घर की जिम्मेदारी संभालती थी। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

हल्दी से मौत होने पर संदेह
इधर, मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं है कि मौत हल्दी के कारण हुई है। जिस हल्दी का उपयोग राखी पर किया गया था, वही हल्दी अन्य लोगों ने भी लगाई थी, लेकिन किसी अन्य को कोई परेशानी नहीं हुई। मामले की जांच जारी है। वहीं खाद्य एवं औषधि विभाग ने हल्दी के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। 

फूड सेफ्टी अफसर एच एल अवास्या के मुताबिक, कसरावद सहित कई अन्य स्थानों के भी हल्दी के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। भोपाल प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed