{"_id":"69f73e689fed3c7f00095586","slug":"nephew-murders-uncle-in-collusion-with-female-friend-khargone-news-c-1-1-noi1457-4237633-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका
Sun, 03 May 2026 08:36 PM IST
खरगोन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:36 PM IST
सार
खरगोन के डुडगांव में ओमप्रकाश की हत्या का खुलासा हुआ। भतीजे रोहित और उसकी महिला मित्र ने गला दबाकर हत्या की और शव खेत में फेंक दिया। विवाद और बदनामी से परेशान होकर वारदात की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाते पुलिस।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुडगांव में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने मिलकर व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन
बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम डुडगांव में एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई, जो अपने खेत में बने घर में अकेले रहता था। घटनास्थल के निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ओमप्रकाश की मृत्यु गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- टीना डाबी की IAS मेंटर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाकर दो करोड़ ठगे, जानिए किसने लगाई इतनी बड़ी चपत
विज्ञापन
भतीजे से चल रहा था विवाद
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक का अपने भतीजे रोहित से विवाद चल रहा था। साथ ही गांव की एक महिला सरोज के साथ उसके अवैध संबंध भी थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सरोज के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक द्वारा लगातार अपमान और बदनामी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
बदबू आई तो फेंक दिया शव
घटना के दिन दोनों ने मिलकर ओमप्रकाश का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही छोड़ दिया। दो दिन बाद दुर्गंध आने पर शव को घर के पीछे खेत में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
