सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Madhya Pradesh Khargone News Pregnant woman falls from culvert gives birth to baby girl in hospital

जाको राखे साइयां..: बाइक सवार गर्भवती पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

खरगोन के मोहराड़ी गांव में सड़क हादसे में गर्भवती महिला पुलिया से 20 फीट नीचे गिर गई, लेकिन कुछ घंटों बाद अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। ये खबर सुनने में थोड़ा अजीब लग रही होगी। लेकिन ये सच है। पढ़िए पूरी खबर

Madhya Pradesh Khargone News Pregnant woman falls from culvert gives birth to baby girl in hospital
अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के बाद मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के ग्राम मोहराड़ी में एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई, लेकिन कुछ घंटों बाद अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस घटना को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार ग्राम मोहराड़ी निवासी हीरालाल अपनी गर्भवती पत्नी पेरू बाई और भाभी को बाइक से सिरकेल अस्पताल ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेरू बाई की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अच्छा हुआ कि तीनों एक पानी से भरे डबरे में गिर गए
शाम करीब 5 बजे जब वे सिरकेल में झूले के पास बने पुल से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग बाइक सहित पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां चारों ओर नुकीली चट्टानें थीं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, सौभाग्य से तीनों एक पानी से भरे डबरे में गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें गंभीर चोट भी नहीं आई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। समाजसेवी विक्रम ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को अपने निजी वाहन से तुरंत सिरकेल अस्पताल पहुंचाया।


ये भी पढ़ें- MP: बैंक से 6 साल पहले मृत व्यक्ति के खाते से निकले हजारों रुपये, इन तीन कर्मचारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल

समाजसेवी विक्रम ठाकुर की क्यों हो रही तारीफ?
अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला पेरू बाई की जांच की। कुछ ही समय बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद मां और बच्ची का सुरक्षित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है। स्थानीय लोगों ने समय पर मदद करने वाले समाजसेवी विक्रम ठाकुर की सराहना की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed