{"_id":"6a82afc9b925c395f60a6dc0","slug":"womans-body-exhumed-after-suspicious-death-khargone-news-c-1-1-noi1457-4619551-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: दो दिन पहले एसिड पीने से मौत, जल्दबाजी में दफनाया; अब एसडीएम के आदेश पर कब्र से निकाली नीलोफर की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: दो दिन पहले एसिड पीने से मौत, जल्दबाजी में दफनाया; अब एसडीएम के आदेश पर कब्र से निकाली नीलोफर की लाश
Mon, 17 Aug 2026 01:39 PM IST
खरगोन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:39 PM IST
सार
MP News: खरगोन में एसिड पीने के बाद 29 वर्षीय निलोफर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद शव को दफना दिया गया, लेकिन अगले दिन मायके पक्ष के द्वारा मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की गई थी। शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मृतका निलोफर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन शहर के मोतीपुरा क्षेत्र स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाई गई 29 वर्षीय महिला के शव को पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के बाद कब्र से बाहर निकलवाया। महिला की मौत 15 अगस्त को एसिड पीने के बाद उपचार के दौरान हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मोहन टॉकीज क्षेत्र निवासी निलोफर पति नईम ने 15 अगस्त की सुबह एसिड पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बातचीत करने की स्थिति में नहीं थी। गंभीर हालत में उसे इंदौर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद दोनों पक्षों की सहमति से उसी दिन शव को दफना दिया गया। हालांकि, अगले दिन मायके पक्ष ने निलोफर की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और एसडीएम के आदेश पर कब्र से शव निकलवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
पति पर गंभीर आरोप, मारपीट का भी दावा
मृतका के भाई फरहान शेख ने उसके पति नईम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फरहान के मुताबिक, निलोफर और नईम दोनों की यह दूसरी शादी थी और करीब नौ साल पहले दोनों का निकाह हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद पति के पूर्व वैवाहिक संबंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद होते थे और निलोफर के साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजनों ने महिला के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मौत की परिस्थितियों की विस्तृत जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि निलोफर पढ़ी-लिखी थी और निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थी। ऐसे में परिजनों को उसके द्वारा खुदकुशी करने की बात पर संदेह है।
ये भी पढ़ें- Ujjain: महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह घायल, हरसिद्धि मंदिर में भी 13 की तबीयत बिगड़ी
परिजनों ने दस्तावेजों पर जल्द हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप
मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद उन्हें पूरी जानकारी दिए बिना अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और जल्द ही शव को दफना दिया गया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिरसाठ ने बताया कि महिला ने 15 अगस्त को एसिड का सेवन किया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई थी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बाद में मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की, जिसके बाद एसडीएम के आदेश से तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।