सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kinnar-akhada-meeting-ujjain-simhastha-mahakumbh-2028-pattabhishek

Simhastha 2028: किन्नर अखाड़ा की उज्जैन में बड़ी बैठक, आधिपत्य को लेकर तकरार; चर्चा में आया ये बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों को लेकर किन्नर अखाड़े की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में देशभर से आए किन्नर संतों ने कुंभ आयोजन और अखाड़े के मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच अजय दास को लेकर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जो बयान दिया है वो काफी अहम है। पढ़ें पूरी खबर

kinnar-akhada-meeting-ujjain-simhastha-mahakumbh-2028-pattabhishek
महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंहस्थ महाकुंभ 2028 को लेकर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की उपस्थिति में उज्जैन में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज भी आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान देशभर से आए किन्नर संतों ने आगामी सिंहस्थ महाकुंभ सहित अन्य कुंभ आयोजनों को लेकर चर्चा की। इस बीच ऋषि अजय दास को लेकर जो बयान दिया गया उसको लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है।

Trending Videos

बैठक में किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास द्वारा अखाड़े पर अपना आधिपत्य जताने को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की गई। संतों ने कहा कि किन्नर अखाड़े में सभी की राय से निर्णय लिए जाते हैं, किसी एक व्यक्ति की नहीं चलती। उन्होंने यह भी कहा कि जो गृहस्थ है, वह आखिर किस प्रकार ऋषि हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पेपर दिखाने से सत्य स्थापित नहीं होता'
 महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ऋषि अजय दास कहीं नही थे इतने कुंभ बीत गए। संस्था रजिस्टर करने से कुछ नहीं होता है। दस्तावेजों को मीडिया में दिखाने से कुछ नहीं होता है। किन्नर अखाड़े में सभी की राय ली जाती है। किसी एक की नहीं चलती है। पेपर दिखाने से सत्य स्थापित नहीं होता है।




जानिए कौन हैं ऋषि अजय दास?



ऋषि अजय दास स्वयं को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताते हैं। उन्होंने कहा है कि वे किन्नर अखाड़े के संस्थापक हैं। बताया जाता है कि 13 अक्तूबर 2015 को उन्होंने उज्जैन स्थित आश्रम अध्यात्म वाटिका में किन्नर अखाड़े का गठन किया था, जिसका उद्देश्य किन्नरों को भी धर्म और अध्यात्म से जोड़कर एक नई पहचान दिलाना था। वर्ष 2016 में यह अखाड़ा सिंहस्थ महाकुंभ में भी शामिल हुआ था।



महामंडलेश्वर और श्री महंत की उपाधि दी गई
इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने विभिन्न प्रदेशों से आए किन्नर संतों को महामंडलेश्वर एवं श्री महंत की उपाधि देकर उनका पट्टाभिषेक किया। चांदी के शंकर पर दुग्धाभिषेक, केसरिया शाल ओढ़ाकर और पुष्पवर्षा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह विधि संपन्न हुई।


ये भी पढ़ें- बंधकों के खुले बंधन: गुना पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर चार लोगों को कराया मुक्त, क्या है जबरन मजदूरी की कहानी?

इस अवसर पर सूरत से दिलीपनंद गिरी, तेलंगाना से महाकालीनंद गिरी, राजस्थान से कामाख्या नंद गिरी (सीतारमण), यूपी के प्रतापगढ़ स्थित गढ़ी मानिकपुर से रेखानंद गिरी को महामंडलेश्वर बनाया गया। वहीं गुजरात की नंदिनीनंद गिरी और महाराष्ट्र के अकोला से गणेशानंद गिरी को श्री महंत की उपाधि दी गई। इसके अलावा इंदौर की सुनहरी नंद गिरी, आकांक्षा नंद गिरी, गुंजन नंद गिरी, अलोपी नंद गिरी और खुशीनंद गिरी को भी श्री महंत बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed