फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhav-tiger-reserve-shivpuri-tigress-mt3-two-cubs-tiger-count-11

एमपी न्यूज: माधव टाइगर रिजर्व में तीसरी बार गूंजी किलकारी, बाघों की संख्या बढ़कर 11 पहुंची

Sun, 25 Oct 2026 10:48 AM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 25 Oct 2026 10:48 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन MT3 ने दो शावकों को जन्म दिया है। करीब तीन महीने के इन शावकों को वन विभाग की टीम ने देखा है। इनके जन्म के साथ ही रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

विज्ञापन
madhav-tiger-reserve-shivpuri-tigress-mt3-two-cubs-tiger-count-11
माधव टाइगर रिजर्व - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व में वन विभाग के दल ने बाघिन MT3 को करीब तीन महीने के दो नए शावकों के साथ देखा है। इन दो नए शावकों के आने से इस रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 11 तक पहुंच गई है। इससे पहले, MT4 भी खुशखबरी दे चुकी है।
विज्ञापन


माधव टाइगर रिजर्व में 10 मार्च, 2023 को बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से रिजर्व परिसर में तीसरी बार नन्हे शावकों का जन्म हुआ है। वन प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारी इन दो नए शावकों के जन्म को बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम की बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।
विज्ञापन


रिजर्व में जन्मे छह बाघ
बाघिन MT3 का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले भी उसने दो शावकों को जन्म दिया था, जिनमें एक नर और एक मादा शावक शामिल हैं। ये दोनों शावक अब लगभग 28 महीने के हो चुके हैं। इन दो नए शावकों के जन्म के साथ ही माधव टाइगर रिजर्व में जन्म लेने वाले बाघों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है। वहीं, वर्तमान में इस रिजर्व में दो प्रसव योग्य बाघिनें मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी न्यूज: पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद

संरक्षण के निरंतर प्रयास
माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और आबादी लगातार बढ़ने के पीछे वन क्षेत्र के मैदानी अमले, पशु चिकित्सा दल, रिजर्व प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर प्रयासों की अहम भूमिका रही है। बाघिन MT3 के इस नए प्रसव ने मध्य प्रदेश में बाघ पुनर्स्थापना और संरक्षण कार्यक्रम को एक और बड़ी सफलता दिलाई है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि रिजर्व में बाघों के लिए अनुकूल वन्यजीव आवास तैयार करने और उनकी आबादी को स्थायी रूप से विकसित करने की दिशा में अच्छी प्रगति हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed