फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: बारिश से उफने नदी-नाले, प्रदेश में आठ लोग बहे, तीन के शव बरामद

Thu, 11 Aug 2022 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

उफनती नदी-नालों में आठ लोगों के बहने का समाचार है। छिंदवाड़ा में दो युवक तो भोपाल में एक युवक पानी में बह गया। बैतूल में पुलिया पार कर रहे तीन लोग बह गए, जिसमें से दो के शव बरामद किए गए हैं। इंदौर में दो लोग बहे हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Eight people washed away in the state due to rain, bodies of three recovered
देवास जिले में हुई जोरदार बारिश के बाद बस्तियों में पानी भर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। उफनती नदी-नालों में आठ लोगों के बहने का समाचार है। छिंदवाड़ा में दो युवक तो भोपाल में एक युवक पानी में बह गया। बैतूल में पुलिया पार कर रहे तीन लोग बह गए, जिसमें से दो के शव बरामद किए गए हैं। इंदौर में दो लोग बहे हैं। भारी बारिश के चलते रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। 


जानकारी के अनुसार प्रदेश में जोरदार बारिश जारी है। अगले 24 घंटों में भी कई संभागों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी है। भोपाल में बुधवार को 6 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई। कलियासोत डैम के गेट खुलने से एक युवक बह गया। बताया जा रहा है कि वो मछली पकड़ने गया था। हालांकि दो घंटे की तलाश के बाद उसे ढूंढ लिया गया। इंदौर में चंदन नगर इलाके में एक युवक नाले में बह गया, तो वहीं बाणगंगा इलाके में भी एक महिला के नाले में गिरने की खबर सामने आई। दोनों की तलाश की जा रही है।
 
Madhya Pradesh: Eight people washed away in the state due to rain, bodies of three recovered
बैतूल में ही माचना नदी के पुल के ऊपर पानी चढ़ गया। एक बस ड्राइवर ने जान जोखिम में डालकर बस निकाल दी। - फोटो : सोशल मीडिया
बैतूल में दो शव मिले
बैतूल के मुलताई इलाके में खड़पड़ा नदी पार करते समय बाढ़ में तीन लोग बह गए थे। इसमें एक युवक, एक बच्ची और एक महिला शामिल थी। बुधवार देर शाम  महिला और उसकी मासूम बेटी के शव नदी में कई किमी दूर मिले हैं। जबकि युवक संजय का कोई पता नहीं चला है। 

 
Madhya Pradesh: Eight people washed away in the state due to rain, bodies of three recovered
भोपाल में कलियासोत डैम के गेट खुलने से मछली पकड़ने पहुंचा एक युवक फंस गया। - फोटो : सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा में दो बहे, एक की मौत
छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश लगातार जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। जिले के चांद इलाके के भाजीपानी में रपटा पार कर रहा 35 वर्षीय ओमप्रकाश साहू नामक युवक बह गया। वह नजदीकी ग्राम खापा जाने के लिए निकला था। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बह गया। तलाश जारी है। उधर चंदनगांव में रहने वाला जीतेश पिता बिंदेश्वर लोखंडे (27) खेत पर रहता था। खेत के पास बह रही नहर में वह बह गया। घंटों की मशक्कत के बाद डेढ़ किमी दूर उसका शव मिला है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed