सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   MPPSC Result 2023 Topper List Ajit Mishra MPPSC Topper Maihar Panna News

MPPSC Result 2023: मैहर के नायब तहसीलदार अजीत मिश्रा ने रचा इतिहास, जानें कैसे मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर/पन्ना Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में पन्ना जिले के अजीत मिश्रा ने प्रदेश में टॉप कर नया इतिहास रच दिया। वर्तमान में वे मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं।

MPPSC Result 2023 Topper List Ajit Mishra MPPSC Topper Maihar Panna News
मैहर में पदस्थ अजीत मिश्रा बने मध्यप्रदेश के टॉपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में पन्ना जिले के अजीत मिश्रा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रचा है। वर्तमान में अजीत मिश्रा मैहर जिले में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं।

Trending Videos

पन्ना के शिक्षक पिता और गृहिणी मां के बेटे की बड़ी उपलब्धि
अजीत मिश्रा का परिवार पन्ना जिले से ताल्लुक रखता है। उनके पिता एक शिक्षक हैं और मां गृहिणी हैं। अजीत ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से अनुशासन और मेहनत का संस्कार पाया, वहीं मां से धैर्य और संयम का गुण सीखा। सामान्य परिवार से आने के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को सीमित नहीं किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2022 में बने नायब तहसीलदार, अब प्रदेश टॉपर
अजीत मिश्रा का प्रशासनिक सफर साल 2022 में नायब तहसीलदार पद पर चयन के साथ शुरू हुआ। वर्तमान में वे मैहर तहसील में उसी पद पर कार्यरत हैं। अपनी लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी और MPPSC 2023 में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।

2024 में असिस्टेंट डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर भी हुआ चयन
अजीत मिश्रा की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2024 में वे असिस्टेंट डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर भी चयनित हुए थे। लगातार सफलता की इस श्रृंखला से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

मैहर और पन्ना में जश्न का माहौल
अजीत मिश्रा के MPPSC टॉपर बनने की खबर मिलते ही मैहर प्रशासनिक अमले और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। वहीं, पन्ना जिले में उनके घर पर खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। अजीत के सहयोगी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

ये भी पढ़ें- MPPSC: पन्ना का नायब तहसीलदार बना स्टेट टॉपर, सरपंच की बेटी पहले प्रयास में बनी DSP

MPPSC ने जारी की चयन सूची
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार देर शाम राज्य सेवा परीक्षा 2023 की अंतिम चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की। सूची में विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम प्रकाशित किए गए हैं। इनमें अजीत मिश्रा का नाम प्रथम स्थान पर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed