पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A bus full of pilgrims overturned in Mandla, 25 injured, 11 seriously injured passengers referred to Jabalpur.

Mandla Accident: वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं की बस मंडला में पलटी, 25 लोग घायल, 11 गंभीर; मची चीख पुकार

Sat, 06 Jun 2026 02:56 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 02:56 PM IST
सार

मंडला के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में NH-30 पर वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में 25 यात्री घायल हुए, जिनमें 11 गंभीर हैं। गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A bus full of pilgrims overturned in Mandla, 25 injured, 11 seriously injured passengers referred to Jabalpur.
मंडला में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शनिवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग से उत्तर प्रदेश के वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह मोइयानाला के पास अचानक बस चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे साथ

मौके पर निवास एसडीओपी और बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुडापे मौजूद रहीं तथा उन्होंने बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी की। थाना प्रभारी अनिता कुडापे ने बताया कि हादसे में घायल 11 यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।

दुर्घटना के बाद बस में सवार अन्य यात्रियों को बीजाडांडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सुरक्षित ठहराया गया है। प्रशासन द्वारा उनके भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed