सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News: Elderly man seriously injured in bullfight.

Mandla News: सराफा क्षेत्र में सांडों का खूनी तांडव, बुजुर्ग पर हमला कर को हवा में उछाला, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडला के व्यस्त सराफा क्षेत्र में सांडों के झुंड ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। शहर में आवारा पशुओं से बढ़ते हादसों पर लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

Mandla News: Elderly man seriously injured in bullfight.
आवारा सांडों की लड़ाई। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शहर के व्यस्त सराफा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सांडों के एक बेलगाम झुंड ने घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है।
Trending Videos


शनिवार को सहकारी समिति से सेवानिवृत्त 75 वर्षीय छोटेलाल सोनी अपने घर के सामने खड़े थे। तभी अचानक संकरी गली में 4-5 सांडों का झुंड तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ आया। सबसे आगे दौड़ रहे सांड ने सीधे बुजुर्ग को टक्कर मारी, जिससे वे हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे अन्य सांड बुजुर्ग के ऊपर से कूदकर निकल गए, वरना परिणाम और भी घातक हो सकते थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद कर घायल छोटेलाल जी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में आवारा पशुओं का खौफ
यह कोई पहली घटना नहीं है। मंडला के नागरिकों का कहना है कि शहर की सड़कें अब सुरक्षित नहीं बची हैं। सांडों के आपसी झगड़े और दौड़ने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में एक सांड दुकान के अंदर घुस गया था, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना अब जोखिम भरा हो गया है। हमने कई बार नगर पालिका को सूचित किया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिलता है। जब तक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हो जाती, क्या प्रशासन तब तक सोता रहेगा?

ये भी पढ़ें- ग्राइंडर से कटकर लटक गई थी गर्दन, एमवाय के डाॅक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल
शहरवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों की मांग है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। पशुओं के लिए उचित कांजी हाउस या गौशाला की व्यवस्था हो। साथ ही नगर पालिका की टीम द्वारा नियमित निगरानी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed