सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Rs 38 lakh scam at paddy procurement center, case registered against seven people.

Jabalpur News: धान खरीदी केंद्र में 38 लाख का घोटाला, सात पर केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
सार

कुंडम के हंसापुर स्थित श्री गुरु नानक वेयर हाउस धान खरीदी केंद्र में फर्जी एंट्री कर 38 लाख रुपये का घोटाला उजागर हुआ। भौतिक सत्यापन में 1640.80 क्विंटल धान कमी, अतिरिक्त बारदाने और अमानक बोरी मिलीं। पुलिस ने सात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

Jabalpur News: Rs 38 lakh scam at paddy procurement center, case registered against seven people.
धान खरीदी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

श्री गुरु नानक वेयर हाउस हंसापुर कुण्डम धान खरीदी केंद्र में फर्जी एंटी कर 38 लाख रुपये का धान घोटाला सामने आया है। भौतिक सत्यापन में 1,640.80 क्विंटल धान कम पाई गयी। इसके अलावा उपार्जन केंद्र में 1.616 बारदाने अतिरिक्त पाये गए थे। गोदाम परिसर में कुल 523 बोरी प्रथम दृष्टया अमानक धान से भरी हुई पाई। पुलिस ने केन्द्र प्रभारी, समिति प्रबंधन सहित सात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


कुंडम थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आभा शर्मा की तरफ से लिखित प्रतिवेदन में बताया गया था कि श्री गुरु नानक वेयर हाउस हंसापुर उपार्जित धान के भौतिक सत्यापन में 1640.80 क्विंटल धान कम पाई गयी। बारदानों का मिलान करने पर 1616 बारदाने अतिरिक्त पाये गए है। गोदाम परिसर में कुल 523 बोरी प्रथम दृष्टया अमानक धान से भरी हुई पाई अमानक पाए गयी। चार खुले ढेर में एनओएन व एफएक्यू टेग व किसान की जानकारी अंकित होना नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को झटका, कोर्ट ने कहा- अपंजीकृत सेल डीड से न मालिकाना हक मिलता है न स्टे

खरीदी केन्द्र प्रभारी प्रियंका दुबे पति दिनेश दुबे के बयान एवं पल्लेदार मनोज कुमार पटेल के विरोधाभासी बयान से वेयर हाउस मालिक दमनीत सिंह भसीन का खरीदी प्रक्रिया में हस्तक्षेप प्रदर्शित होता हैं। पल्लेदार द्वारा अमानक धान की तुलाई कर 40 किग्रा कि मात्रा को 2 बोरी में अलग-अलग रखा गया था। पुलिस ने शिकायत पर प्रियंका दुबे पति दिनेश दुबे खरीदी केन्द्र प्रभारी काशी विश्वनाथ संकुल स्तरीय संगठन कुण्डम, ऊषा सिंह पति आनंद कुमार प्रबंधक करिश्मा ठाकुर, मनोज कुमार पटेल, दमनीत सिंह भसीन, मंजीत यादव गोदाम कर्मचारी शाखा तिलसानी, दीपक कुर्मी सर्वेयर के विरूद्ध धारा-318(4), 316(2).3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed