सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: After murdering the minor girl in Indore, the accused washed the blood off the rooftop and then c

Indore News: इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद छत धोकर आया था आरोपी, फ्लैट में इत्मीनान से सो गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Feb 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
सार

13 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या के बाद आरोपी रेहान ने न केवल सबूत मिटाने की कोशिश की, बल्कि रात भर पुलिस और परिजनों को गुमराह भी करता रहा। पुलिस जांच में चायनीज मांझे और नायलॉन की रस्सी से गला घोंटने के साथ सिर पर ईंट से वार करने की बात सामने आई है।

Indore News: After murdering the minor girl in Indore, the accused washed the blood off the rooftop and then c
इंदौर में नाबालिग की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दौर के श्रीनगर कांकड़ क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी रेहान हत्या के बाद बिल्कुल नहीं डरा। छत पर हत्या के बाद वह शव को फ्लैट में छुपाने लाया और सिर पर ईंट मारने के बाद जो खून छत पर बहा था, उसे वह रात को ही पोंछ कर आ गया। फ्लैट पर आने के बाद उसने हाथ-मुंह धोए, कपड़े बदले और दूसरे लोगों के साथ बच्चे को खोजने का नाटक करने लगा।

Trending Videos

सुबह पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्चे की जैकेट छत पर फेंक आया। वह सुबह शव को ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया। इस हत्या में रेहान के परिवार के कुछ लोग भी आरोपी बन सकते हैं, क्योंकि उन्हें शव के फ्लैट में छुपाने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस से छुपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आठ निशान
बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में आठ निशान दिखे। पहले आरोपी ने चाइनीज मांझे से गला काटना चाहा, फिर नायलॉन की रस्सी से बच्चे का गला कसा। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। जब मासूम ने बचने के लिए संघर्ष किया तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से भी वार किया।

 

बच्चे की चीख सुनी थी, पहुंचा था पुलिस वाहन
छत पर आरोपी जब बच्चे को मार रहा था तो एक रहवासी ने 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनी थी। उसने खिड़की से झांक कर नीचे देखा, तो कुछ नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। तब पुलिस की 112 वैन मौके पर पहुंची, लेकिन रहवासियों ने बताया कि आए दिन परिवारों में झगड़े होते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed