पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Constable hangs himself in government quarters, investigation intensified after suicide note found

Suicide: मंडला में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी मिला

Mon, 08 Jun 2026 09:22 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 09:22 PM IST
सार

मंडला के बम्हनी बंजर थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में पुलिस आरक्षक सुनील सरयाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा रिपोर्ट के बाद होगा।

विज्ञापन
Constable hangs himself in government quarters, investigation intensified after suicide note found
सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में एक पुलिस आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आरक्षक सुनील सरयाम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मंडला पुलिस लाइन में पदस्थ था।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक सुनील सरयाम अपने परिवार के साथ थाना परिसर के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह उसने पत्नी से भोजन तैयार करने के लिए कहा और यह कहते हुए दूसरे कमरे में चला गया कि वह शराब का सेवन कर रहा है तथा बाद में ड्यूटी पर जाएगा। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों और परिचितों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सुनील सरयाम फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी नैनपुर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  कमिश्नर कार्यालय में बेसुध होकर गिर पड़ा था; पुलिसकर्मी बने मसीहा


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मृतक वर्ष 2013 से पुलिस विभाग में कार्यरत था और 3 मार्च से लगातार अनुपस्थित चल रहा था। प्रारंभिक जांच में उसके द्वारा शराब सेवन किए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और एफएसएल रिपोर्ट की जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed