पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandla News: मानसून के चलते कान्हा का कोर जोन बंद, शुरू हुई विशेष निगरानी, 30 सितंबर तक पर्यटकों की एंट्री बंद

Thu, 02 Jul 2026 04:33 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 04:33 PM IST
सार

कान्हा टाइगर रिजर्व में मानसून के दौरान जंगल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोर एरिया को तीन महीने के लिए बंद कर दिया गया है। प्रबंधन ने अवैध शिकार और घुसपैठ रोकने के लिए 182 पेट्रोलिंग कैंप सक्रिय कर विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
Mandla News: Kanha Tiger Reserve Closes Core Zone for Monsoon, Tourist Entry Banned Till Sept 30
कान्हा का कोर जोन तीन महीने के लिए बंद - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व का कोर एरिया बुधवार से अगले तीन महीनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन को देखते हुए 1 जुलाई से 30 सितंबर तक कोर जोन में पर्यटन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध शिकार पर रोक और जंगल की निगरानी के लिए कान्हा प्रबंधन ने 'ऑपरेशन मानसून' के तहत विशेष गश्ती अभियान शुरू किया है।

Mandla News: Kanha Tiger Reserve Closes Core Zone for Monsoon, Tourist Entry Banned Till Sept 30
सितंबर तक बंद रहेगी पर्यटकों की एंट्री - फोटो : अमर उजाला
मानसून के दौरान जंगल के रास्ते और कच्ची सड़कें बंद हो जाने से अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। वनरक्षक और सुरक्षा कर्मी घने जंगलों, दुर्गम पहाड़ियों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त करेंगे। इसके लिए विशेष रोस्टर और रूट चार्ट तैयार किए गए हैं, ताकि जंगल की हर पगडंडी और संभावित घुसपैठ वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

कान्हा टाइगर रिजर्व के 940 वर्ग किलोमीटर के कोर एरिया में 120, 1,134 वर्ग किलोमीटर के बफर क्षेत्र में 50 तथा 110 वर्ग किलोमीटर के फेन अभयारण्य में 12 पेट्रोलिंग कैंप सहित कुल 182 कैंप सक्रिय रहेंगे। इन कैंपों में वनरक्षक और स्थायी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। करीब 1,000 अधिकारी-कर्मचारी पूरे मानसून सीजन के दौरान जंगल की सुरक्षा में जुटे रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर के 900 करोड़पतियों का सीक्रेट ग्रुप, दुबई से भारत तक फैला रहा व्यापार, जानिए कैसे?
Mandla News: Kanha Tiger Reserve Closes Core Zone for Monsoon, Tourist Entry Banned Till Sept 30
विशेष निगरानी अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला
रिजर्व के 589 संवेदनशील क्षेत्रों को 38 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां फैली 1,204 किलोमीटर लंबी 160 पगडंडियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। दुर्गम इलाकों में अस्थायी कैंप भी बनाए गए हैं। गश्ती अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए 17 विभागीय हाथियों की भी मदद ली जाएगी। कान्हा, किसली, मुक्की और सूपखार हाथी कैंपों से आवश्यकता के अनुसार हाथियों को गश्त के लिए तैनात किया जाएगा।

कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर परिक्षेत्र के सहायक संचालक आशीष पाण्डेय ने बताया कि 'ऑपरेशन मानसून' की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। परिक्षेत्र अधिकारियों को कैंपों में रात्रि विश्राम करने और प्रतिदिन गश्त की रिपोर्ट प्रबंधन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लगातार बारिश और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed