{"_id":"6a44009900c5b0881c067934","slug":"kanhas-core-area-closed-for-three-months-record-revenue-of-over-rs-18-crore-mandla-news-c-1-1-noi1510-4453980-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanha Tiger Reserve: मानसून के लिए कान्हा का कोर एरिया बंद, अब एक अक्तूबर से होगी जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanha Tiger Reserve: मानसून के लिए कान्हा का कोर एरिया बंद, अब एक अक्तूबर से होगी जंगल सफारी
Wed, 01 Jul 2026 10:58 AM IST
मंडला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:58 AM IST
सार
कान्हा टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 30 जून की शाम अंतिम सफारी के बाद तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद हो गया। मानसून सीजन के दौरान अब वन विभाग जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा पर विशेष फोकस करेगा। हालांकि, इस दौरान बफर जोन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
तीन महीने के लिए बंद हुआ कान्हा का कोर एरिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कान्हा टाइगर रिजर्व का कोर एरिया मंगलवार शाम अंतिम सफारी के बाद पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून सीजन को देखते हुए एक जुलाई से 30 सितंबर तक कोर क्षेत्र में पर्यटन पर रोक रहेगी। अब पर्यटक एक अक्तूबर से दोबारा कोर एरिया में जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। हालांकि इस दौरान कान्हा के बफर जोन पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।
इस दौरान ये कार्य किए जाएंगे
कोर एरिया बंद होने के आखिरी दिन पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कान्हा, किसली, मुक्की और सरही जोन में सुबह की शिफ्ट में 82 और शाम की शिफ्ट में 50 सफारी वाहनों के जरिए पर्यटकों ने जंगल भ्रमण कर वन्यजीवों के दीदार किए। मानसून के तीन महीनों में वन विभाग का पूरा फोकस जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष गश्ती अभियान चलाने पर रहेगा। इस दौरान पार्क के अंदर सड़क और अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य भी किए जाएंगे।
दो लाख से अधिक पर्यटक आए
अक्तूबर 2025 से जून 2026 तक चले पर्यटन सीजन में कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर और बफर क्षेत्रों में कुल 2 लाख 41 हजार 416 पर्यटक पहुंचे। पिछले सीजन की तुलना में पर्यटकों की संख्या में हल्की कमी दर्ज हुई, जिसका प्रमुख कारण नाइट सफारी का बंद रहना बताया जा रहा है। इसके बावजूद इस सीजन में कान्हा प्रबंधन ने 18 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: नौ साल बाद दो लाख कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, कानूनी राय के बाद मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी
आंकड़ों के अनुसार, कोर एरिया में 1 लाख 95 हजार 615 पर्यटकों ने सफारी की, जिनमें 1 लाख 73 हजार 403 भारतीय और 22 हजार 212 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। वहीं बफर एरिया में 45 हजार 801 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 44 हजार 740 भारतीय और 1 हजार 61 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। कान्हा प्रबंधन के अनुसार, पार्क में प्रतिदिन कुल 282 सफारी वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाती है, जिनमें 178 वाहन कोर एरिया और 104 वाहन बफर एरिया के लिए निर्धारित हैं। अब पर्यटक मानसून के दौरान केवल बफर जोन में ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे, जबकि कोर एरिया के द्वार एक अक्तूबर से फिर खुलेंगे।

कान्हा में जंगल सफारी करते हुए पर्यटक।