पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major revelation in constable Sunil Sarayam suicide case, three arrested including two staff nurses

Mandla News: आरक्षक सुनील सरयाम आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, दो स्टाफ नर्स समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 09:39 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 09:39 AM IST
सार

मंडला जिले में आरक्षक सुनील सरयाम की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आरक्षक को ब्लैकमेल कर रहे थे

विज्ञापन
Major revelation in constable Sunil Sarayam suicide case, three arrested including two staff nurses
आरक्षक सुनील सरयाम आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा।

विस्तार

मंडला के बम्हनी बंजर थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में आरक्षक सुनील सरयाम द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना के बाद मौके से मिले सुसाइड नोट और जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ दो स्टाफ नर्स और एक नर्स का भाई शामिल है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में आरक्षक ने अपनी मौत के लिए इन तीनों को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन

'ब्लैकमेल कर रहे थे'
जांच में सामने आया है कि कोविड काल के दौरान आरक्षक का दोनों स्टाफ नर्सों से संपर्क हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने आरक्षक की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर ली थीं। इसके बाद वे तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसों की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain News: अधिकमास में बाबा श्री महाकाल ने दिया हरि में हर का संदेश, वैष्णव तिलक लगाकर रमाई भस्म

जानें पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना, दबाव और धमकियों से परेशान होकर आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जांच के दौरान मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और उस पर दबाव बनाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गैर-जमानती धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed