{"_id":"665f2fa019dc69422203e5ff","slug":"mandla-ls-election-2024-people-of-mandla-again-expressed-confidence-in-kulaste-became-mp-for-seventh-time-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandla LS Election 2024: मंडला के लोगों ने फिर कुलस्ते पर जताया भरोसा, सातवीं बार बने सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla LS Election 2024: मंडला के लोगों ने फिर कुलस्ते पर जताया भरोसा, सातवीं बार बने सांसद
Tue, 04 Jun 2024 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 08:45 PM IST
सार
मंडला सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते साल 1996 से लगातार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें सिर्फ साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार वे एक लाख मतों से जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदिवासी सीट मंडला लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जीत हासिल की। इस सीट से कुलस्ते ने सातवीं बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को एक लाख 3 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
गौरतलब है कि मंडला सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते साल 1996 से लगातार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें सिर्फ साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें निवास विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
लोकसभा चुनाव में उन्हें 7 लाख 51 हजार 375 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम को 647529 मत प्राप्त हुए। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार वट्टी को 37797 मत प्राप्त हुए। मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीट में से पांच पर कांग्रेस तथा तीन पर भाजपा का कब्जा था। इसके बावजूद भी कुलस्ते ने इस सीट से सातवीं बार जीत हासिल की।