सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   MP Liquor Ban Big action after liquor ban in Mandla woman arrested with illegal liquor

MP Liquor Ban: मंडला में शराबबंदी के बाद बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Liquor Ban: मंडला जिले में आबकारी विभाग ने एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह जिले में पहला मामला है, जहां एक महिला को शराब तस्करी में पकड़ा गया है।

MP Liquor Ban Big action after liquor ban in Mandla woman arrested with illegal liquor
महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडला जिले में अवैध शराब के विक्रय और संग्रहण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला मुख्यालय के पास स्थित बर्राटोला में अवैध रूप से संग्रहित की गई शराब को आबकारी पुलिस ने पकड़ा है और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


आबकारी निरीक्षक ने बताया कि कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा छापामार कार्रवाई जारी रखते हुए शुक्रवार को मंडला शहरी क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्राम बर्राटोला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना मंडला स्थित एक मकान की जांच की गई। जांच के दौरान मकान में अवैध रूप से संग्रहित विदेशी मदिरा एमडी नंबर 1 रम की छह पेटी, ओल्डमंक रम की तीन पेटी, एमडी नंबर 1 व्हिस्की की एक पेटी कुल 10 पेटी अर्थात कुल 87 लीटर मदिरा बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की गई अवैध विदेशी मदिरा की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। अवैध रूप से संग्रहित करने वाली महिला वैष्णवी विश्वकर्मा पति रितेश पटेल, आयु 20 वर्ष, ग्राम बर्राटोला निवासी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया है। कार्रवाई में आबकारी बल के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed