सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   MP Mandla News Bulldozer Action after Cow Remains Found in Houses Madhya Pradesh Police

Mandala: 11 घरों से बड़ी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jun 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Mandla News: मंडला एसपी उजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भैंसवाही गांव में दबिश दी थी। यहां 11 घरों से गोवंश के अवशेष बरामद किए गए हैं। राजस्व विभाग आरोपियों के अतिक्रमण कर बनाए गए घरों तोड़ रहा है। 

MP Mandla News Bulldozer Action after Cow Remains Found in Houses Madhya Pradesh Police
घरों पर चल रहा बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडला जिले के नैनपुर विकास खंड ग्राम भैंसवाही में मंडला पुलिस ने शुक्रवार देर रात दबिश करते हुए बड़ी संख्या में गोवंश बरामद किए। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और नैनपुर एसडीओपी नेहा पच्चीसिया ने किया।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भैंसवाही में विगत लंबे समय से गोवंश को काटकर बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा था। इसकी खबर मुखबीर द्वारा पुलिस को लगी। जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नैनपुर पुलिस द्वारा ग्राम भैंसवाही में उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए दबिश की गई। मौका-ए-वारदात पर पुलिस को बड़ी मात्रा में गोमांस तथा हड्डियां बरामद हुईं। वहीं, 60 गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। नैनपुर पुलिस ने उस स्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 11 और आरोपियों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गोवंश के कत्लखाने पर बुलडोजर चला कर उसे गिरा दिया गया है। इसके अलावा वहां 11 और घर हैं, जो अवैध रूप से निर्मित हैं। उनको भी बुलडोजर द्वारा गिराया जा रहा है। वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 लोगों की ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इनका क्या कहना है
हमारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की और मौके पर 11 घरों में गोवंश मिले और गाय उनके मांस और हड्डियां मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बाकी 10 आरोपियों की तलाश जारी है।

...रजत सकलेचा, एसपी मंडला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed