सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   4 policemen including TI suspended, Mandsaur Superintendent of Police Vinod Meena took action in

Mandsaur News: टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, एनडीपीएस एक्ट के मामले को लेकर SP विनोद मीना ने लिया एक्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Crime News: मंदसौर में डोडाचूरा तस्करी मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर एसपी विनोद मीना ने शामगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

4 policemen including TI suspended, Mandsaur Superintendent of Police Vinod Meena took action in
टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद मीना ने शुक्रवार को मादक पदार्थ के मामले में संदिग्ध भूमिका आने के बाद शामगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे, उप निरीक्षक अविनाश सोनी, प्रधान आरक्षक दिलीप बघेल और आरक्षक मनीष मुगिया को निलंबित कर दिया है। झाड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक बोरासी को स्थानांतरित करते हुए शामगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं नाहरगढ़ में पदस्थ उप निरीक्षक ओ.पी. राठौर को झाड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- सिवनी हवाला कांड: अब SDOP पूजा, एसआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसकर्मी भेजे गए जेल; SIT के हाथ लगे अहम सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि से करीब 50 लाख की डील 
करीब दस दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त एक ब्रेज़ा कार मिली थी, जिसमें करीब एक क्विंटल डोडाचूरा मिला था। शामगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे उस कार को शामगढ़ की खाटू श्याम कॉलोनी ले गए और वहां पर ही तस्करों को बुलाया गया। एक सरपंच प्रतिनिधि से करीब 50 लाख की डील हुई। सभी को छोड़ दिया गया और एक को आरोपी बनाया गया था। धीरे-धीरे छनकर खबर मंदसौर एसपी मीना तक पहुंची। एसपी ने एक्शन लेते हुए एक टीआई, एक सब इंस्पेक्टर, एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed