सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A three-day literary festival will be organized from January 30, the sky lit up with 500 sky lamps

Mandsaur News: 500 आकाशदीपों से जगमगाया आसमान, 30 से होगा तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतामऊ साहित्य सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पुनः एक बार सीतामऊ की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक समृद्धता का परिचय करवाया जाएगा। आम तौर पर बड़े शहरों में आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रम को पहली बार सीतामऊ में किया जा रहा है।

A three-day literary festival will be organized from January 30, the sky lit up with 500 sky lamps
सीतामऊ साहित्य सम्मेलन के शुभारंभ पर छोड़े गए 500 आकाश दीप
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के सीतामऊ में 30 जनवरी से तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी मंगलवार को विधिवत शुरुआत लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से शुभंकर मटरू मगरमच्छ का अनावरण कर की गई। 500 आकाशदीपों को आकाश में उड़ाया गया, जिससे सेवाकुंज परिसर जगमगा उठा। अपनी साहित्यिक विरासत को लेकर प्रसिद्ध छोटी काशी नगरी सीतामऊ अपनी वैभवशाली संस्कृति का गान करेगी। 

Trending Videos


साहित्य, कला एवं दर्शन क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी मानी हस्तियों की उपस्थिति में मुख्य आयोजन 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी को सीतामऊ में होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत देश की प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल होंगी। आयोजन को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग दिन कई विधाओं से जुड़े रुचिकर कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस दौरान कलेक्टर गर्ग, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवानी गर्ग, जिला अधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतामऊ साहित्य सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पुनः एक बार सीतामऊ की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक समृद्धता का परिचय करवाया जाएगा। आम तौर पर बड़े शहरों में आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रम को पहली बार जिले के सीतामऊ नगर में किया जा रहा है, जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 

ऐतिहासिक क्षेत्र में हस्तलिखित जानकारियां, ताम्रपत्र जैसी बहुमूल्य ऐतिहासिक विरासत सीतामऊ क्षेत्र में उपलब्ध हैं। इसका अध्ययन एवं रिसर्च करने देशभर के विद्यार्थी यहां आते हैं। ऐसी कई ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताएं सीतामऊ क्षेत्र में मौजूद हैं जिनका उल्लेख इस साहित्य महोत्सव में किया जाएगा। सीतामऊ नगर को इस आयोजन के दौरान आकर्षक रूप से साज-सज्जा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed