सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three killed, 26 injured as wedding party bus overturns near Biaora

एमपी के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटी: तीन की मौत व 26 घायल, आठ की हालत नाजुक; खुशियां मातम में बदली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

राजगढ़ के ब्यावरा के पास बारातियों से भरी बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Three killed, 26 injured as wedding party bus overturns near Biaora
बस हादसा: तीन की मौत 26 बाराती घायल, दुर्घटनास्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजगढ़ के ब्यावरा के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मुरैना से उज्जैन जा रही बारातियों से भरी धर्मेंद्र ट्रेवल्स की बस काचरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 बाराती घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।

Trending Videos

बस में 45 लोग सवार थे
ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। मुरैना के तोमर परिवार की बारात लेकर बस उज्जैन जा रही थी। बस में करीब 45 लोग सवार थे। ब्यावरा शहर से पहले काचरी गांव के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। कई यात्री सीटों के बीच फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 100 और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

26 घायलों में से 8 की हालत नाजुक
सभी घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ और चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। 26 घायलों में से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिर, छाती और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के चलते आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। शेष 18 घायलों का इलाज ब्यावरा सिविल अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

घायलों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल
घायलों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। एक महिला ने बताया कि सभी लोग शादी की खुशी में गीत गाते हुए जा रहे थे। अचानक जोर का झटका लगा और बस पलट गई। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एक पांच साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी ब्यावरा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- MP: डिवाइडर के बाद स्कॉर्पियों से जा भिड़ी 50 मजदूरों से भरी पिकअप, 16 लोगों की मौत व 15 घायल; देखें तस्वीरें

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया
इधर मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि ब्यावरा-भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार और ड्राइवरों की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं।

ब्यावरा के पास बस हादसा 3की मौत 26 घायल

दुर्घटना स्थल की तस्वीर।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed