सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Bullets and swords were fired when cattle entered the field

Mandsaur: खेत में मवेशी घुसने की बात पर खूनी खेल, एक की मौत… सात घायल; दोनों पक्षों में चली बंदूक और तलवारें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Oct 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Mandsaur: खेत में मवेशी घुसने की बात पर मंदसौर में खूनी खेल हो गया। इस घटना में सात लोग घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में बदूंक और तलवारें भी चली है। 
 

Bullets and swords were fired when cattle entered the field
घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिला मुख्यालय स्थित यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुल्तानपुरा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर आपस में दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दो नाली बंदूक से फायर किए तो दूसरे पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला किया। इस घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक महिला सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मंदसौर जिला चिकित्सालय में जारी है।

Trending Videos


घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आरोपियों की धर पकड़ के साथ-साथ कल प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भी कानून व्यवस्था चाक चोबंद करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंदसौर जिला मुख्यालय के ग्राम मुल्तानपूरा-पित्याखेड़ी मार्ग स्थित मंगतू मथारिया के कुएं पर खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर एक ही समुदाय के आबिद सुसाडीया और अफजल मथारिया के परिवार के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से तो दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर तलवार से हमला कर दिया। इस खूनी खेल में आबिद पिता नबीनूर सुसाडीया उम्र 50 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं मंगतू पिता करीम कागला उम्र 55 वर्ष, शाहरुख पिता मंगतू नियारगर, अफरोज पिता अप्पू नियारगर उम्र 24 वर्ष, अफजल पिता रशीद मथारिया उम्र 45 वर्ष, अनीशा पति आबिद सुसाडीया उम्र 48 वर्ष, गोली लगने से घायल हो गए।

वहीं शहजाद पिता अफजल मथारिया उम्र 25 वर्ष तलवार लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही वाय डी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर आई। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 7 घायलों का उपचार जारी है।


घायल महिला 
घायल अफरोज ने बताया कि हमारे खेत में मवेशी घुस गए थे, जिससे हमारी फसल बर्बाद हो गई। हम अफजल मथारिया को समझाने गए थे। इस दौरान अफजल मथारिया ने विवाद शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद अफजल मथारिया के लड़के मंगतू, आबिद, राजू अफजल, शहजाद अपने दोस्त गोपाल बलाई के साथ आए और उन्होंने बिना सोचे समझे गोली चलाना शुरू कर दी। जिसमें हमारे परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed