सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Businessman riding a scooter dies after being hit by a car

Mandsaur News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यापारी की मौत, परिजनों ने चक्काजाम कर सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 04 Jul 2025 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

बताया जा रहा है कि मृतक का दशरथ नगर की किसी जमीन से जुड़ा प्रकरण तहसील न्यायालय में चल रहा है। इसी के सिलसिले में वे गुरुवार को तहसील न्यायालय में पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद ही यह हादसा हो गया।

Mandsaur News: Businessman riding a scooter dies after being hit by a car
मंडी व्यापारी दीपक जैन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुशासन भवन के सामने गुरुवार शाम को सड़क हादसा हो गया। इसमें एक व्यापारी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही स्कूटी सवार व्यापारी 20 फीट हवा में उछला और सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में उतर गई। पुलिस के अनुसार आरोपी कार चालक निजी अस्पताल में जनरल सर्जन है। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम यात्रा के दौरान सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मृतक मंदसौर के दशरथ नगर निवासी दीपक पिता पारसमल जैन उम्र 45 वर्ष ऑयल मिल संचालक थे। वे कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित तहसील भवन से बाहर निकलकर इलेक्ट्रिक स्कूटर से बाईपास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही कार के उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी दूर जा गिरी और दीपक 20 फीट उछलकर डिवाइडर के करीब जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का दशरथ नगर की किसी जमीन से जुड़ा प्रकरण तहसील न्यायालय में चल रहा है। इसी के सिलसिले में वे गुरुवार को तहसील न्यायालय में पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल में डिलीवरी के एक दिन बाद महिला की मौत, फर्श पर मिली मृत, लापरवाही का आरोप

शवयात्रा के दौरान चक्काजाम कर सौंपा ज्ञापन
मन्दसौर में कलेक्ट्रेट के सामने सड़क हादसे में युवा मण्डी व्यापारी दीपक जैन की मौत के मामले में कार सवार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने, गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह 9 बजे बीपीएल चौराहा पर अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए नारेबाजी कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मृतक मंडी व्यापारी दीपक जैन

आरोपी चालक जनरल सर्जन, वह भी घायल
पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चालक का नाम डॉ. ऋषिन पंड्या है। जो शहर के एक निजी हॉस्पिटल में जनरल सर्जन है। हादसे में उन्हें भी चोट आई है। डॉक्टर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बता दें कि डॉ. पंड्या की पत्नी जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के तौर पर पदस्थ हैं।

प्रकरण दर्ज किया जांच जारी
वाय डी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि हादसे में मौत के मामले में आरोपी निजी चिकित्सक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना में वह भी घायल हुए है। मामले में पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक मंडी व्यापारी दीपक जैन

हादसे के बाद दुःखद घड़ी में परिवारजन ने दीपक के नेत्रदान किए
इधर, दीपक जैन की सड़क हादसे में मौत होने के बाद इस दुःखद घड़ी में भी परिजनों ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने दीपक के नेत्रदान का निर्णय लिया। यह नेत्रदान लायंस क्लब मंदसौर के माध्यम से कराया गया। नेत्र उत्सर्जन का कार्य डॉ. किशोर शर्मा और डॉ. विक्रांत भावसार ने किया। दीपक के नेत्र दो जरूरतमंदों को रोशनी देंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed