{"_id":"677a8888c888dfc2ed06c988","slug":"mandsaur-news-fraud-of-crores-by-promising-to-double-the-money-in-one-and-a-half-years-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: डेढ़ साल में पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: डेढ़ साल में पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 18 महीनों में रकम डबल करने का ऑफर दिया। मंदसौर, नीमच, इंदौर और अन्य जिलों के सैकड़ों लोग इस जाल में फंसे।
आरोपी अजय राठौर और आदित्य पालीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के अजय राठौर और आदित्य पालीवाल ने लोगों को डेढ़ साल में पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की चपत लगा दी है। पुलिस के पास अधिकृत तौर पर करीब ढाई करोड़ रुपये की 420 की जानकारी आई है। अभी कई लोग ऐसे हैं, जो शिकायत दर्ज करवाने ही नहीं पहुंचे हैं। इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 420 का ये आंकड़ा 20-25 करोड़ से अधिक पहुंच सकता है। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इनके मिलने के बाद और चौंकाने वाले खुलासे होंगे।
Trending Videos
मामले के अनुसार फरियादी विनय पिता अजीत कुमठ जैन उम्र 34 वर्ष निवासी नारायणगढ़ ने शिकायत की। इसमें बताया कि आरोपी अजय राठौर पिता महेश राठौर निवासी 53, जवाहर मार्ग मल्हारगढ़ एवं आदित्य पिता शिवलाल पालीवाल निवासी पिपलियामंडी चैपाटी ने धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने क्रोलिक मार्केटिंग एवं बत्री एफ एक्स कंपनी जिसका ऑफिस महू नीमच रोड अशोक टोल कांटा के सामने आदित्य टावर दूसरी मंजिल पर बताया था। इन्होंने एग्रीकल्वर, रियल इस्टेट, ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेडिंग का व्यापार करना बताया। इसमें भारी मुनाफा बताकर एक मुश्त राशि जमा करवाने पर 18 महीने में पैसा डबल करने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे दिया निवेशकों का लालच
आरोपी अजय और आदित्य ने निवेशकों को बताया कि अगर आप कंपनी में 1 लाख रुपये जमा करते हो तो 10 प्रतिशत टीडीएस काटकर अगले 18 माह तक 11 हजार 111 रुपये प्रतिमाह कंपनी आपको रिर्टन देगी। यानी सीधे-सीधे 1 लाख के 18 माह बाद 2 लाख रुपये वापस मिलना थे। शुरुआत में कुछ लोगों ने पैसे जमा किए तो उन्हें रिर्टन आना भी शुरू हो गए। इसके चलते लोग लालच में आ गए और पैसे लगाने लगे। किसी ने 5 लाख 10 लाख, 15 लाख और 50 लाख तक भी लोगों द्वारा कंपनी में इन्वेस्ट किया। ये जानकारी सामने आई है।
सेमीनार तक आयोजित किए कंपनी ने
लोगों को पैसा डबल करने का लालाच देने वाले अजय और आदित्य ने कई सेमीनार आयोजित किए। इसमें मंदसौर जिले से ही नहीं आस-पास के राज्यों से भी लोग सेमीनार अटेंड करने के लिए पहुंचते थे। सेमिनार एवं दो साल से लगातार चल रही कंपनी को देखते हुए लोगों ने पूंजी निवेश की। सेमीनार में उदयपुर, इंदौर, रतलाम, बेटमा सहित कई शहरों में कॉलोनी काटने और उससे होने वाले मुनाफे का लालच भी दिया गया।
चेक थमा दिए निवेशकों को
जब कंपनी में पैसे जमा करवाने वाले लोगों को शक हुआ तो जालसाजों ने लोगों को बुलाकर मूल राशि का हिसाब करके जो अमाउंट बचा था उसके निर्धारित समय का चेक तक दे दिया। कुछ लोगों को इसमें पैसे भी मिले। इसके बाद चेक बुक खत्म होने का बहाना करके बाकी लोगों को चेक भी नहीं दिए।
मध्यप्रदेश-राजस्थान के कई लोगों को बनाया शिकार
अजय राठौर व आदित्य पालीवाल द्वारा मंदसौर, नीमच, रतलाम, धार, इंदौर, छोटी सादड़ी सहित कई जिलों के दर्जनों लोगों से अब तक करीब 20-25 करोड़ की धोखाधड़ी करने की जानकारी सामने आई है।
मौज-मस्ती में उड़ाते रहे पैसा
बताया जाता है कि दोनों आरोपी कंपनी के नाम से निवशकों के पैसों पर ऐशोआराम की जिंदगी गुजार रहे है। मंहगी कारे जैसे जगुआर, थार, अल्ट्रॉस, टी आर एम बाइक विदेश भम्रण आदि कर रहे है। वहीं एक नई कंपनी बनाई है, जिसका नाम बीग बुल है। इसके माध्यम से भी और नई जगह पर नए लोगों को ठगने में लगे हुए है।
पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश
वाय डी नगर थाना प्रभारी संदीप सिंह मंगोलिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी अजय और आदित्य के खिलाफ धारा 318 (4), 316 (5), 6 (1) के तहत केस दर्ज किया है। प्रारंभिक तौर पर करीब ढ़ाई करोड़ की धोखाधड़ी सामने आई है। इनके पास आरोपियों द्वारा दिए चैक है। इसमें नगदी वाले किसी ने शिकायत नहीं की है। 20-25 करोड़ की धोखाधड़ी बताई जा रही है।

कमेंट
कमेंट X