सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur News Woman consumed poison during public hearing treatment continues in district hospital

Mandsaur News: जनसुनवाई के दौरान महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक महिला ने जनसुनवाई के दौरान जहर खा लिया। गंभीर हालात में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Mandsaur News Woman consumed poison during public hearing treatment continues in district hospital
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपने पति और दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने जहर खा लिया। महिला के जहर खाते ही कलेक्टर कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया जहां महिला का इलाज जारी है। 

Trending Videos


मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र निवासी महिला रामकन्या अपने पति और दो बच्चों के साथ सुशासन भवन में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंची थी। यहां महिला ने जब अधिकारियों को अपनी समस्या बताई तो अधिकारियों ने उसको साफ मना कर दिया, जिसके बाद महिला ने जहर खा लिया। जिसके बाद जनसुनवाई में हड़कंप मच गया। तत्काल महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार कर्ज चुकाने के बाद ससुर ने दोबारा लिया कर्ज
पीड़ित रामकन्या बाई ने बताया कि उसके ससुर पर तीन लाख का कर्ज था, जिसे उन्होंने अपने दो बेटों में बराबर का बांट दिया था। साल 2018 में दोनों बेटों ने अपना कर्जा चुका दिया। इसके बाद ससुर ने कृषि जमीन को गिरवी रखकर बैंक से चार लाख 74 हजार का कर्ज ले लिया। महिला का कहना है कि उसके पति के हिस्से की जमीन पर भी ससुर ने लोन लिया है।

महिला ने आरोप लगाया कि ससुर छोटे बेटे से ज्यादा लगाव रखते हैं। ऐसे में हमने जो कर्ज चुकाया है, उसका कुछ नहीं होना है। महिला ने कहा कि वह चार महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। हर बार उसे आश्वासन दिया जाता है, लेकिन आज अधिकारियों ने साफ कह दिया कि आपकी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है आपकी परिवारिक समस्या है। आप परिवार में ही हल करो, जिससे आहत होकर महिला ने जहर खा लिया।

गरोठ तहसीलदार किरण गेहलोद ने बताया कि रामकन्या बाई ने आवेदन दिया है, जिसमें उनके ससुर नानूराम बागरी की कृषि भूमि और आवासीय भूमि में एक बटा दो हिस्सा करने की मांग की है। नानूराम ने एक इकरारनामा लिखा है, 2020 में जिसमे संपूर्ण भूमि के तीन हिस्से किए हुए हैं। इसमें एक हिस्सा नानूराम का और दो हिस्से अपने दोनों बेटों के नाम के लिख रखे हैं। जबकि रामकन्या का कहना है कि हमें आधी जमीन चाहिए।

रामकन्या के बास गरोठ आबादी क्षेत्र में पीएम आवास भी है। ग्राम फुलखेड़ा में भी नानूराम की कृषि भूमि है उसमें भी रामकन्या और उसके पति राधेश्याम एक बटा दो हिस्सा करने की मांग कर रहे है जबकि अभी वर्तमान में भूमि स्वामी के रूप में नानूराम का नाम दर्ज है। और वह स्वयं मालिक है। हमारे तहसील कार्यालय में नानूराम द्वारा बंटवारे संबंधी कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। रामकन्या बाई का कहना है कि नानूराम ने जो केसीसी लोन ले रखा है उसको भरवाया जाए और हमारे हिस्से की जमीन को बंधन मुक्त करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed