सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   MP Crime News BJP Leader Objectionable Video with Woman Goes Viral Party Expresses Displeasure

MP News: भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पार्टी ने जताई नाराजगी; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 May 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। पार्टी ऐसे कृत्य करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करती। हम इसकी सत्यता की जांच करवा रहे हैं। 

MP Crime News BJP Leader Objectionable Video with Woman Goes Viral Party Expresses Displeasure
डिप्टी सीएम के साथ भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से मनोहरलाल धाकड़ का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और वे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि यह वीडियो गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से 13 मई 2025 को रिकॉर्ड हुआ है। इसमें धाकड़ एक महिला के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। जिस कार में वे दिखाई दे रहे हैं, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी-14-सीसी-4782 है, जो परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मनोहरलाल धाकड़ के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित सदस्य हैं।


पढ़ें: लव जिहाद कांड के खिलाफ हिंदू समाज का फूटा आक्रोश, उज्जैन-आगर हाईवे पर हुआ चक्काजाम; जानें

पार्टी ने बनाई दूरी
मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। पार्टी ऐसे कृत्य करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करती। हम इसकी सत्यता की जांच करवा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मनोहरलाल धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, संभवतः वे ऑनलाइन सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed