सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   MP News PM Modi Virtually Inaugurates Medical Colleges Transfers Funds to Farmers on Dhanteras 2024

MP News: पीएम मोदी ने मनाई मप्र की 'धनतेरस', नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली किया लोकार्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार यानी धनतेरस को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया है। मोदी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) पहुंचे और देशभर में हो रहे मेडिकल विस्तार कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

MP News PM Modi Virtually Inaugurates Medical Colleges Transfers Funds to Farmers on Dhanteras 2024
नीमच मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे सीेएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की धनतेरस अलग अंदाज में मनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से जुड़कर राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज लोकार्पित कर दिए हैं। प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव पहुंच चुके हैं। 
Trending Videos


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किए जा रहे हैं, शीघ्र ही हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी दो वर्ष में लगभग 25 हजार पदों को भरने की कार्य-योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 200-250 एकड़ के क्षेत्र में मेडिकल पार्क विकसित होंगे, जिससे विभिन्न सुपर स्पेशिएलिटी सेवाएं आमजन को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश के कुल 346 सामुदायिक केन्द्रों को एफ.आर. यू. में उन्नत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समस्त जनजातीय बहुल जिलों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की जा रही है।

एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 2,425 होंगी
बता दें नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने तीनों मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटों की मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में सरकारी एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 2,425 हो जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर मंदसौर में आयोजित नव आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां वे नए आयुर्वेद चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अलग-अलग जिलों में अस्पतालों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी इस अवसर पर किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगी सरकार 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर धार जिले में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय समाज की संस्कृति और योगदान को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed