सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam DRM inspected Mandsaur Neemuch railway station for the first time after taking charge

Mandsaur News: रतलाम डीआरएम ने मंदसौर नीमच रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, चार्ज लेने के बाद एक्शन में दिखे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

डीआरएम अवनीश कुमार ने बताया कि नीमच से रतलाम रेल खंड का दोहरीकरण कार्य जून-जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था शुरू की जाएगी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी।

Ratlam DRM inspected Mandsaur Neemuch railway station for the first time after taking charge
रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अवनीश कुमार ने चार्ज लेने के बाद मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पहली बार मंदसौर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। निरीक्षण के बाद वे नीमच रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। डीआरएम ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर चित्तौड़गढ़ सेक्शन के प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया, जिसमें जावरा, मंदसौर और मल्हारगढ़ स्टेशन शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीमच से रतलाम रेल खंड के दोहरीकरण का कार्य इसी वर्ष जून-जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
Trending Videos


डीआरएम अवनीश कुमार रतलाम रेल मंडल के मंदसौर और नीमच रेलवे स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य और नीमच से रतलाम तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कार्य का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने मंदसौर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने कार्यों में तेजी लाने और समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदसौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम विशेष ट्रेन से नीमच के लिए रवाना हुए। नीमच स्टेशन पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक उन्होंने प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और मौजूदा सुविधाओं का जायजा लिया। पर्यावरण और यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्टेशन परिसर में अधिक से अधिक पौधरोपण के निर्देश दिए।

डीआरएम अवनीश कुमार ने बताया कि नीमच से रतलाम रेल खंड का दोहरीकरण कार्य जून-जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था शुरू की जाएगी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी। साथ ही, हेरिटेज बिल्डिंग के संरक्षण और उसके बेहतर उपयोग के लिए योजना बनाई जा रही है, ताकि इमारत की ऐतिहासिक संरचना को बनाए रखते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
 

रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण

रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed